फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   866 youths received appointment letters for government jobs.

Mohali News: 866 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
866 youths received appointment letters for government jobs.
मोहाली। नौकरी की तलाश कर रहे 866 युवाओं के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब सरकारी नौकरी योग्यता के आधार पर दी जा रही है। इसके लिए न कैश की जरूरत है और न किसी सिफारिश की।
विज्ञापन

मान ने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरत रही है, ताकि योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में विभिन्न विभागों में 69,094 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई और राजनीतिक हस्तक्षेप को जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन

मान ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी नौकरी के लिए पैसे और सिफारिश को महत्व दिया जाता था। उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदलकर योग्य उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने नियुक्त युवाओं से ईमानदारी और पूरी लगन से जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि युवा और उसके परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागवार नियुक्तियां
स्वास्थ्य विभाग: 636
शुगरफेड: 101
वित्त विभाग: 57
रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग: 51
सहकारिता विभाग: 11
गृह विभाग: 10
कुल: 866
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed