फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Thousands of youths to run against drugs; Punjab Youth Run-2026 to be held today.

Mohali News: नशे के खिलाफ दौड़ेंगे हजारों युवा, आज होगी पंजाब यूथ रन-2026

Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thousands of youths to run against drugs; Punjab Youth Run-2026 to be held today.
मोहाली। युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और नशे के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से यूथ विंग पंजाब की ओर से 9 अगस्त को पंजाब यूथ रन-2026 का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार 5.5 किलोमीटर की दौड़ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-8 से शुरू होगी। इसमें स्कूली विद्यार्थियों से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों को अंडर-19, 19 से 35, 35 से 50 और 50 वर्ष से अधिक आयु के चार वर्गों में बांटा गया है। आयोजकों ने बताया कि अब तक करीब तीन हजार पंजीकरण हो चुके हैं और कुल पांच से सात हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। पहले से पांचवें स्थान तक रहने वाले विजेताओं को 11 हजार से 2100 रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और रिफ्रेशमेंट भी मिलेगा। अंडर-19 विद्यार्थियों की फीस 100 और अन्य प्रतिभागियों की 150 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed