{"_id":"6a3a8d0adbfe79934201e803","slug":"video-a-flurry-of-punches-in-the-pro-boxing-championship-at-the-ridge-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रिज मैदान पर हुई मुक्कों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रिज मैदान पर हुई मुक्कों की बरसात
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:11 PM IST
Link Copied
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भारत सहित छह देशों के मुक्केबाजों ने भाग लिया। शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में भारत सहित श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ रोमांचक मुकाबले हुए। रिज मैदान पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। खिलाड़ियों के आक्रामक पंच और शानदार तकनीक ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जस्टिस विवेक ठाकुर, विधायक हरीश जनारथा, विधायक हरदीप बावा, उपमहापौर उमा कौशल, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।