Sharad Purnima Wishes 2026: शरद पूर्णिमा का पावन पर्व आस्था, प्रेम, सुख-समृद्धि और चांदनी रात की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। कई क्षेत्रों में इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं: आज है शरद पूर्णिमा, खूबसूरत संदेशों से अपनों पर करें शुभकामनाओं की वर्षा
Happy Sharad Purnima 2026 Wishes in Hindi: आज शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज रात पूर्णिमा का चांद दिखेगा। मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। इस मौके पर अपने प्रियजनों पर शुभकामनाओं का वर्षा करें। खूबसूरत संदेश, कोट्स और तस्वीरें साझा करें।
------------------------
चांद उतरा है आज आसमान से,
खुशियां आई हैं हर एक अरमान से।
रिश्तों में प्रेम और जीवन में बहार हो,
आपका हर दिन खुशियों का त्योहार हो।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
---------------------------------
------------------------- चांद की चांदनी से रोशन हो आपका जहान,
खुशियों से महक उठे आपकी हर शाम।
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसती रहे,
होंठों पर मुस्कान और दिल में रहे अरमान।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
------------------------------------
---------------------------
चांद की रोशनी आपके जीवन में उजाला भर दे,
शरद पूर्णिमा आपके हर सपने को पूरा कर दे।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
-----------------------------
------------------------------
पूर्णिमा का चांद आपके चेहरे पर मुस्कान सजाए,
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर खुशहाली लाए।
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
---------------------------------------------------