{"_id":"6a3c20e9d796274e7007a251","slug":"video-officials-inspected-the-district-jail-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज राम सुलिन सिंह, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को जिला कारागार चुर्क (घुर्मा), सोनभद्र का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य, उपचार, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। कारागार की बैरकों, पेयजल व्यवस्था, स्नानागार, शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कारागार में अनुशासन, सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।