{"_id":"6a3bcb90df05dd84d407749f","slug":"video-trials-for-up-cricket-team-begin-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी टीम के लिए ट्रायल आज, आगरा के क्रिकेटरों को बड़ा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी टीम के लिए ट्रायल आज, आगरा के क्रिकेटरों को बड़ा मौका
उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे आगरा और आसपास के खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुधवार सुबह अवंती बाई लोधी मैदान पर सत्र 2026-27 के लिए सीनियर और अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों के जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि ट्रायल बुधवार सुबह 6:30 बजे अवंती बाई लोधी मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में अपना पंजीकरण कराया है। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे मैदान पर समय से पहुंचें और अपने साथ यूपीसीए रजिस्ट्रेशन स्लिप और आयु प्रमाणपत्र अवश्य लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।