{"_id":"6a3b6ed6c7514af83f05571f","slug":"video-brick-kiln-worker-dies-after-tractor-overturns-in-hansis-sisar-village-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के सीसर गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के सीसर गांव में ट्रैक्टर पलटने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर की मौत
हांसी जिले के सीसर गांव के पास ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार राज्य के रहने वाले रमेश के रूप में हुई है, वहीं उनका परिचित प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी व भट्ठा संचालक और उनके कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने आते ही बचाव कार्य शुरू किया।
ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। लेकिन इस दौरान ट्रैक्टर सवार रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई व उनके सहयोगी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
ऋषि ईंट भट्ठा मालिक ने बताया कि जहां पर ट्रैक्टर पलटा वहां पर रोड में गड्ढे बने हुए थे, जिसके कारण ट्रैक्टर पलट गया। आसपास के लोग अनन फानन में दोनों घायलों को नागरिक हॉस्पिटल हांसी में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप करके रमेश को मृत घोषित कर दिया। रमेश के सहयोग प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को नागरिक हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।