{"_id":"6a3ac6953dcac0921c08cb42","slug":"video-police-shield-overloaded-sand-and-gravel-trucks-mobile-snatched-from-youth-recording-video-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालू-माैरंग के ओवरलोड वाहनों की ढाल बनी पुलिस, वीडियो बना रहे युवक से छीना मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू-माैरंग के ओवरलोड वाहनों की ढाल बनी पुलिस, वीडियो बना रहे युवक से छीना मोबाइल
बालू-माैरंग लदे ओवरलोड वाहनों पर लगाम क्यों नहीं लग रहीं है। इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हो गया जब फोटो-वीडियो बनाने पर खुद पुलिस इन वाहनों की ढाल बनकर खड़ी हो गई। विजयीपुर चौराहे पर गुजर रहे ओवरलोड डंपरों का वीडियो बना रहे एक युवक से खुद पुलिसकर्मी ही भिड़ गए। आरोप है कि ओवरलोडिंग का सच कैमरे में कैद होते देख दरोगा और सिपाही भड़क उठे। उन्होंने युवक का मोबाइल छीन लिया गया, उसके साथ धक्का-मुक्की की और फर्जी मुकदमे में फंसाने तक की धमकी दे डाली।
सिलमी गांव निवासी आयुष यादव का आरोप है कि विजयीपुर चौराहे पर टास्क फोर्स की मौजूदगी में ओवरलोड वाहन गुजर रहे थे। पुलिस और टास्क फोर्स मूकदर्शक बने रहे, जबकि चौकी का एक सिपाही वाहनों को पास कराने में शामिल दिख रहा था। आयुष ने इन ओवरलोड वाहनों के गुजरने का वीडियो बनाया। वीडियो बनाते देखकर चौकी के एक दरोगा और सिपाही ने एक डंपर चालक को गाली-गलौज की और उस पर लाठियां बरसाईं। इसके बाद दरोगा व सिपाही ने आयुष से भी गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। दरोगा ने आयुष का फोन छीनकर अपने पास रख लिया। आयुष ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सिपाही ने उसका फोन लौटा दिया। हालांकि, सिपाही ने आयुष को फर्जी लोकेटर बताकर झूठी प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी भी दी। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वायरल वीडियो के बाद चौकी पुलिस और टास्क फोर्स की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद लौट गए। उन्होंने बताया कि सड़क पर वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में गुजर रहे थे, जिन्हें रोकने या वीडियो बनाने से हादसा हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।