फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Youth climbs mobile tower accuses police of framing him without cause They want to cripple me

Fatehpur: मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर बेवजह फंसाने का लगाया आरोप, बोला- मुझे लंगड़ा करना चाहते है

Sun, 09 Aug 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 09 Aug 2026 11:59 AM IST
सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र के किलापर निवासी लखन पासवान ने रविवार सुबह पुलिस पर बेवजह नए मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Fatehpur Youth climbs mobile tower accuses police of framing him without cause They want to cripple me
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में पुलिस पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस उसे उतारने की कोशिश में जुटी है। असोथर थाना क्षेत्र के किलापर निवासी लखन पासवान रविवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने कूदकर आत्महत्या की धमकी दी है। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन



विज्ञापन



लखन पासवान पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। अब लखन का कहना है कि पुलिस उसे नए मुकदमे में फंसाना चाहती है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। उसे गोली मारकर लंगड़ा करना चाहती है, जबकि वह बेकसूर है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोई ऐसा मामला नहीं है। वह बिना वजह टॉवर पर चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed