{"_id":"6a3ac3cfd6729d3f6906ae16","slug":"video-video-lkhanauu-ma-javalrasa-ka-gal-marakara-lta-gal-ka-aavaja-sa-maca-haugdhakapa-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट, गोली की आवाज से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट, गोली की आवाज से मचा हड़कंप
अमेठी कस्बे में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद, एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
डीसीपी अमित कुमार आनंद के अनुसार, अमेठी कस्बे के बंगला वार्ड निवासी सचिन वर्मा की रामबाग रोड पर सचिन ज्वेलर्स के मालिक हैं। मंगलवार रात अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने बैग छीनने लगे। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर बदमाशों ने सचिन के पैर में गोली मार दी।
इसके बाद जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली और मौके से भाग निकले। गोली चलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सचिन को उपचार के लिए गोसाईंगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।