{"_id":"6a3b77951bcf6146fb0cc6c0","slug":"video-meerut-police-probe-incident-near-brahmpuri-metro-station-five-teams-search-for-scorpio-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला को स्कॉर्पियो में ले जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला को स्कॉर्पियो में ले जाने की चर्चा, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती को कथित तौर पर स्कॉर्पियो वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियां देखकर वाहन का करीब तीन किलोमीटर तक पीछा भी किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए। स्कॉर्पियो वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए ब्रह्मपुरी, टीपी नगर थाना पुलिस की दो-दो टीमों के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
हालांकि, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि अब तक की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का प्रतीत नहीं होता है। जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला एक बच्चे के साथ पहले से ही स्कॉर्पियो में सवार थी।
पुलिस के अनुसार वाहन के अंदर महिला के झगड़ने की आवाज सुनाई देने और गेट खुला होने की सूचना की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है और स्कॉर्पियो में सवार लोगों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।