{"_id":"6a3b7205856f7e280a0d2adc","slug":"video-58-hindu-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-in-sonbhadra-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सामूहिक विवाह में 58 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सामूहिक विवाह में 58 हिंदू जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुसही स्थित एक लॉन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 60 जोड़ों का विवाह एवं निकाह समारोह धूमधाम से संपन्न कराया गया। गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित कार्यक्रम में वर-वधु ने नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह और महामंत्री उर्मिला त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह में 58 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आचार्यों की मौजूदगी में संपन्न कराया गया, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के 32, चतरा ब्लॉक के 13, नगवां ब्लॉक के पांच, रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के आठ तथा चुर्क नगर पंचायत के दो पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के दौरान आए सांसद छोटेलाल खरवार और सदर विधायक भूपेश चौबे ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।