{"_id":"6a3bcba79c1fd305b802ba43","slug":"video-sanitation-workers-strike-at-agra-cantt-station-continues-for-second-day-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन पर दूसरे दिन भी सफाई ठप, दिनभर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा कैंट स्टेशन पर दूसरे दिन भी सफाई ठप, दिनभर हंगामा
आगरा कैंट स्टेशन पर 75 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। रेल प्रशासन को प्राइवेट सफाई कर्मियों को बाहर से बुलाना पड़ा। तब कहीं स्टेशन पर सफाई हो सकी। मंगलवार सुबह नौ बजे से ही सभी सफाईकर्मी आगरा कैंट स्टेशन पर इकट्ठे हो गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख आरपीएफ भी मौके पर आ गई। रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ ने कर्मचारियों को समझाया। इस दौरान ठेकेदार से भी बात की गई। अधिकारियों ने तीन दिन में वेतन भुगतान का भरोसा दिलाया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार हर बार रेलवे से बिल पास न होने का बहाना बनाता है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित कंपनी को सात दिन का समय दिया गया है। अगर तीन दिन में कंपनी सफाईकर्मियों का वेतन भुगतान नहीं करती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगरा कैंट स्टेशन पर कुल 75 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। ये सभी दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक, अजय, मोहन, संगीता, राकेश राजपूत, असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के लक्ष्मीनारायण शर्मा, ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा और शरीफ खान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।