{"_id":"6a3bcbae881bcb044809af5f","slug":"video-rbs-blue-defeated-green-by-24-runs-in-final-league-match-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतिम लीग मुकाबले में आरबीएस ब्लू ने ग्रीन को 24 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतिम लीग मुकाबले में आरबीएस ब्लू ने ग्रीन को 24 रन से हराया
आगरा के आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी की सब जूनियर राउंड रॉबिन क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में आरबीएस ब्लू ने ग्रीन को 24 रन से पराजित किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लक्ष्य कन्नौजिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर आरबीएस ब्लू टीम ने 30 ओवर में 202 रन बनाए। आर्यन श्रीवास्तव ने 33, लक्ष्य कन्नौजिया ने 26 और सम्राट ने 19 रनों का योगदान दिया। ग्रीन के आदित्य शर्मा ने तीन, अनमोल और विवेकश्री ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ग्रीन की शुरुआत अच्छी रही लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। अनमोल ने सर्वाधिक 45 रन, सक्षम ने 14 और चिराग व आदित्य ने 11-11 रन बनाए। पूरी टीम 27.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। ब्लू टीम के अध्यांश शर्मा और लक्ष्य कन्नौजिया ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य कन्नौजिया को पूर्व वरिष्ठ क्रिकेटर राजेंद्र सिंह पवार और दीपेंद्र राठौर ने सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, राव हरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, आयोजन सचिव अतुल सोलंकी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।