सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Development works deliberated upon at the Zila Panchayat review meeting; issues related to roads and basic amenities took center stage.

जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख

Aman Maithani अमन मैथानी
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:47 PM IST
Development works deliberated upon at the Zila Panchayat review meeting; issues related to roads and basic amenities took center stage.
जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार, रुद्रप्रयाग में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए। बैठक में सर्वाधिक चर्चा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को लेकर हुई। सदस्यों ने विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण, डामरीकरण, नालियों की सफाई, सुरक्षा दीवारों, स्कवर निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बस्टी डुंगर मोटर मार्ग, तूना-पोंठा मोटर मार्ग, चोपता-बड़गांव मोटर मार्ग, चोपता-फलासी मोटर मार्ग, छेनागाड़-बक्शीर मोटर मार्ग तथा उच्चोला मार्ग पर स्कवर निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं एवं विलंब के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में सन बैंड क्षेत्र के समीप गेट निर्माण कार्य में हो रही देरी का विषय भी उठाया गया, जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, जयवर्धन कांडपाल, गंभीर सिंह बिष्ट, किरण नौटियाल, संपन्न नेगी एवं पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीरेंद्र गुसाईं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उखीमठ आर.पी. नैथानी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मा० सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राष्ट्रीय आइस स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए जिले के 11 खिलाड़ी

24 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़तालियों ने खून से लिखा पत्र

24 Jun 2026

उधमपुर में गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले भिड़े राजनीतिक कार्यकर्ता

24 Jun 2026

Reasi: बिजली बिलों के बढ़े बोझ से परेशान ग्रामीण, रियासी में बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा

24 Jun 2026

Jammu: अरनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

24 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुरानी पेंशन, भत्ता, वह अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

24 Jun 2026

सुबह का सही खान-पान बनाता है पूरे दिन की सेहत की दिशा, छोटी आदतें बनाती हैं मजबूत स्वास्थ्य की नींव

24 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: सगाई में गया परिवार, बंद घर से 10 लाख के जेवर-नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश

24 Jun 2026

ब्रह्माकुमारी केंद्र में चार दिवसीय समर कैंप संपन्न, बच्चों को दिए नैतिकता व राजयोग के संस्कार

Video: रायबरेली में अयोध्या मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

24 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में लंबित समस्या समाधान की मांग को लेकर 17 जुलाई को होगी किसान महापंचायत

24 Jun 2026

दिल्ली में आने वाले दिनों में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

24 Jun 2026

हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय निपुण 2.0 लीडरशिप कॉन्क्लेव का किया गया आयोजन

24 Jun 2026

खून की जरूरत सड़क को नहीं, देश को है" नारे के साथ एडीजीपी ने यातायात नियमों और नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन, सभास्थल पर सज रहा पंडाल

24 Jun 2026

VIDEO: बिजली संकट के चलते 90 घंटे से फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, मथुरा के कारोबारियों में आक्रोश

24 Jun 2026

Video: लखनऊ हादसे के बाद अयोध्या में कोचिंग, नर्सिंग होम व होटलों की जांच की मांग

24 Jun 2026

Meerut: तुषार प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, 21 जाट नेताओं को भेजी चिट्ठी, ATS ने किया था गिरफ्तार

24 Jun 2026

Meerut: धरने के 69वें दिन सुंदरकांड पाठ, महिलाओं ने की सामूहिक प्रार्थना

24 Jun 2026

Meerut: इस्कॉन मंदिर के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण, लोगों में नाराजगी

24 Jun 2026

Video: कुलदीप कुमार बोले- एससी बस्तियों के जातिसूचक नामों का न हो इस्तेमाल, रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश

हरियाणा-राजस्थान में जल समझौता तय, CM सैनी बोले- MOU पर होंगे हस्ताक्षर

Video: पुराना बस अड्डे पर चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

24 Jun 2026

Video: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

24 Jun 2026

बरहज में मोहन सेतु निर्माण के लिए कांग्रेसियों ने दिया धरना

24 Jun 2026

90 वर्षीय संत का अनूठा त्याग: अस्पताल के लिए बेच दी जीवनभर की पूंजी, 3 साल से सिस्टम की फाइलों में कैद है इलाज

24 Jun 2026

Video: केजरीवाल के अयोध्या दौरे का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

24 Jun 2026

Video: अयोध्या में सुंदरीकरण पर करोड़ों खर्च, सरयू में जलकुंभी का कब्जा

24 Jun 2026

Video: उज्जैन जमीन खरीद और लखनऊ अग्निकांड पर संजय सिंह का हमला

24 Jun 2026

नूंह के नल्हड़ में अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed