Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Eating right in morning sets tone for your entire day health small habits lay the foundation for strong health
{"_id":"6a3bc26f61d8e2c75a02317b","slug":"video-eating-right-in-morning-sets-tone-for-your-entire-day-health-small-habits-lay-the-foundation-for-strong-health-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुबह का सही खान-पान बनाता है पूरे दिन की सेहत की दिशा, छोटी आदतें बनाती हैं मजबूत स्वास्थ्य की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह का सही खान-पान बनाता है पूरे दिन की सेहत की दिशा, छोटी आदतें बनाती हैं मजबूत स्वास्थ्य की नींव
दिन की शुरुआत में लिया गया हेल्दी और संतुलित भोजन लंबे समय तक सेहत पर सकारात्मक असर डाल सकता है। सुबह की छोटी और नियमित आदतें ही आगे चलकर मजबूत स्वास्थ्य की नींव बनती हैं। सुबह का हेल्दी नाश्ता न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और पूरे दिन सही खान-पान की आदतों को बनाए रखने में भी मदद करता है। मौजूदा समय में तेज और व्यस्त जीवनशैली में जहां लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं या कम पौष्टिक विकल्प चुनते हैं, वहां सुबह की सही डाइट और भी जरूरी हो जाती है।
एम्स, दिल्ली की डायटीशियन मोनिता गहलोत ने बताया कि दिन का पहला भोजन मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने, ऊर्जा बनाए रखने और ध्यान केंद्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की तेज जीवनशैली में लोग अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं या कम पोषण वाला खाना लेते हैं, जिससे लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, डायटीशियन रितिका समाद्दार ने बताया कि हेल्दी आदतें अपनाना कठिन नहीं है, बल्कि इन्हें सरल और लगातार बनाए रखने योग्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संतुलित नाश्ते में प्रोटीन, साबुत अनाज, फल और बादाम जैसे हेल्दी फैट शामिल करने से सेहत के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलती है।
एक अन्य विशेषज्ञ अंजलि भोला ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में पोषण को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेना चाहिए और पर्याप्त पानी पीने की आदत डालनी चाहिए, जिससे दिनभर बेहतर खान-पान की आदतें बनी रहती हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुधार के लिए बड़े बदलावों की बजाय रोजाना की छोटी-छोटी और लगातार अपनाई जाने वाली आदतें ज्यादा प्रभावी होती हैं। संतुलित नाश्ता, सही समय पर भोजन और पर्याप्त पानी पीना लंबे समय तक अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।