{"_id":"6a3c1f44e5880dec5b0397cd","slug":"video-shuklaganj-drain-construction-on-rajdhani-marg-stalled-due-to-lack-of-pwd-noc-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका
राजधानी मार्ग पर दोनों छोर पर करीब पांच करोड़ की लागत से होने वाला नाला निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी से पालिका को एनओसी न मिलने से लटका है। इसके लिए गंगाघाट नगर पालिका ने सर्वे कराकर शासन को इस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी से अब तक एनओसी न मिलने से कार्य लटका है। पालिका और पीडब्ल्यूडी एनओसी को लेकर एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। ऐसे में यदि इस बार भी नाला न बना तो लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।
करीब दो मिलोमीटर लंबे, एक मीटर चौड़ा व छह फीट गहराई वाले नाले का निर्माण कार्य नगर पालिका गंगाघाट को कराना है। फोरलेन राजधानी मार्ग के दोनों छोर के पुराने नालों का सर्वे कार्य भी पालिका करा चुकी है, जिसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन लोक निर्माण विभाग से अब तक एनओसी न मिलने की बात कहकर पालिका नाले के काम अटकने की बात कह रहा है। पालिका के जेई घनश्याम मौर्य ने बताया कि 15 दिन पहले ही एनओसी के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। जबकि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि उन्हें कोई पत्र अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में एनओसी कैसे दे दी जाए, वहीं दोनों विभागों के फेर में नाला निर्माण कार्य फंस गया है। जिससे नगर के 28 वार्ड में रहने वाली जनता को बारिश के दिनों में जलभराव की दिक्कतें उठानी पड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।