{"_id":"6a3c1f3ecbe3c09b7b04e8cf","slug":"video-shuklaganj-work-begins-on-installing-supporting-angles-at-saraiya-rob-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू
गंगा बैराज मार्ग पर निर्माणाधीन सरैया आरओबी के रेलवे के हिस्से पर लोहे के गर्डर डाले जाने का कार्य खत्म होने के बाद बुधवार को लखनऊ से आए रेल ब्रिज एक्सईएन अनिल यादव की देखरेख में आरओबी के दोनों छोर पर 18 लोहे के सपोर्टिंग एंगल लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया गया कि पूरा कार्य खत्म होने में अभी दो माह का वक्त और लगेगा। इसके बाद रेलवे के हिस्से वाला आरओबी सेतु निगम को हैंडओवर किया जाएगा।
एक्सईएन ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर आठ लोहे के गर्डर रखने का कार्य सरैया रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर कराया गया। बुधवार से आरओबी के दोनों छोर पर सर्पाेर्टिंग लोहे के एंगल लगाने का कार्य शुरू कराया गया, जिसे दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ऊपरी हिस्से पर लोहे की मोटी चादर फिर सरियों के जाल बिछाने के बाद उसमें क्रंक्रीट डालने के बाद डामरीकरण का कार्य होगा। इससे पहले गंगा बैराज और मरहला छोर लोहे के गर्डर रखने का कार्य कराया जाएगा। 16 गर्डर दोनों तरफ डाले जाएंगे। एक छोर 43 तो दूसरे मरहला मार्ग छोर 37 मीटर लंबे गर्डर डालने का कार्य होगा। पूरा काम खत्म होने के बाद ही सेतु निगम को हैंडओवर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।