{"_id":"6a3c10999d466756ea00ab47","slug":"video-shahbad-eleven-clinches-the-100th-traders-cup-title-by-defeating-shyam-lal-college-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज
अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:45 PM IST
Link Copied
नैनीताल। अमर उजाला और डीएसए के सहयोग से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब शाहबाद इलेवन ने अपने नाम कर लिया है। एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में शाहबाद इलेवन ने श्याम लाल कॉलेज दिल्ली को सडन डेथ में 7-6 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ओलंपियन मर्विन फर्नांडिस, उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास एवं खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भारत सिंह चौधरी और विधायक सरिता आर्या ने ट्राॅफी दी।
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। खेल के 21वें मिनट में शाहबाद इलेवन की ओर से हरमनदीप सिंह ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं टिक सकी और 27वें मिनट में दिल्ली के राजवीर ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें इसी स्कोर पर बराबरी पर रहीं।
मध्यांतर के बाद खेल के 55वें मिनट में दिल्ली के मोहित ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। मैच समाप्त होने से ठीक दो मिनट पहले 58वें मिनट में शाहबाद इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे सचिन ने बिना कोई गलती किए गोल में बदल दिया और स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय की समाप्ति तक यही स्कोर रहने के कारण मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से कराने का फैसला लिया गया।
पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। शाहबाद की ओर से दीपक और नीरज ने गोल किए, जबकि दिल्ली की ओर से राजवीर और हर्ष ने गोल दागे। इसके बाद मैच का फैसला सडन डेथ से हुआ, जिसमें शाहबाद इलेवन ने तीन गोल किए और दिल्ली की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। शाहबाद के लिए सचिन, दीपक और नीरज ने गोल दागे, जबकि दिल्ली के लिए हर्ष और अनुभव ही गोल कर पाए। इस तरह शाहबाद इलेवन ने यह मुकाबला कुल 7-6 के स्कोर से जीत लिया। फाइनल मैच में अंपायर की भूमिका मोहित रावत और माहेश्वर नेगी ने निभाई। संचालन नवीन पांडे ने किया ।
--------
बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सचिन
नैनीताल। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। शाहबाद इलेवन के सचिन को पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके अलावा श्याम लाल कॉलेज दिल्ली के मोहित को बेस्ट फॉरवर्ड और अनुभव को प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार मिला। साई लखनऊ के रोहित सिंह को बेस्ट हाफ लाइन और मनोज यादव को बेस्ट डिफेंस के पुरस्कार से नवाजा गया। शाहबाद इलेवन के विकास को बेस्ट गोलकीपर चुना गया, जबकि फेयर प्ले ट्रॉफी साई लखनऊ की टीम के नाम
रही।
------------
यह रहे मौजूद
- डीएसए महासचिव मनोज जोशी, हॉकी सचिव सीएल साह, वॉलीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हुकुम सिंह, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, एडीएम विवेक राय, एसडीएम नवाजिश खलिक, अलंपियन आरएस रावत, प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल गढ़िया, खेमराज, नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, भारत मेहरा, पंकज भट्ट, निखिल बिख्ट, रक्षित शाह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।