Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
'Police Ki Pathshala' held at Maharani Lakshmibai Inter College; CO raised student awareness about 'Mission Jagriti'.
{"_id":"6a3c79e7699270aa660963c8","slug":"video-police-ki-pathshala-held-at-maharani-lakshmibai-inter-college-co-raised-student-awareness-about-mission-jagriti-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:14 AM IST
Link Copied
बुंदेलखंड सेवा मंडल की ओर से संचालित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला के बैनर तले पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए उनको अपने साथ होने वाले अपराध के बारे में खुलकर बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होेंने कहा अन्याय का प्रतिरोध करना चाहिए। चुप्पी हमेशा नुकसानदेह साबित होती है। मिशन जागृति के बारे में बताते हुए उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को याद रखने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल रिचार्ज न होने पर भी इन नंबरों पर कॉल जाती है। जब भी कोई परेशान करे तो इसकी शिकायत जरूर करें, वरना परेशानी बढ़ती जाएगी और आप अंदर ही अंदर घुटन महसूस करेंगी और हमेशा भयभीत रहेंगी। छात्राओं को साइबर दुनिया में भी सचेत रहने की नसीहत दी। कहा इंटरनेट पर साइबर बुलिंग की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। साइबर बुलिंग का मतलब कि इंटरनेट के माध्यम से किसी को धमकाना, प्रताड़ित करना, ब्लैकमेलिंग करना, टेक्स्ट मैसेज, फोटो, ऑडियो, वीडियो आदि भेजना होता है। डिजिटल में इस तरह की घटनाएं रोजाना हो रहीं हैं। इससे बचने के लिए पर्सनल आईडी में प्राइवेसी लगाकर रखें। इस दौरान महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, प्रबंधक प्रभात सक्सेना, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ओझा, देवी सिंह कुशवाहा, संतोष गुप्ता, नारायण पटेरिया आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।