सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   hindoria-murder-case-asp-sujeet-singh-bhadauria-reveal

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
hindoria-murder-case-asp-sujeet-singh-bhadauria-reveal

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में युवक आमिर खान उर्फ बुच्ची की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पुराने विवाद और थप्पड़ मारने की बात से नाराज मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर आमिर की हत्या की थी। आरोपियों ने रात में उसके किराए के कमरे पर पहुंचकर हमला किया और चाकू से दोनों जांघों पर वार कर दिया अधिक रक्तस्राव होने से आमिर की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रामजी ठाकुर के साथ पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, होंडा ट्विस्टर बाइक, घटना के समय पहनी गई शर्ट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। बुधवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने पूरे मामले का खुलासा किया।

थप्पड़ से भड़क गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 निवासी 28 वर्षीय आमिर खान उर्फ बुच्ची का 22 जून की रात गोप तलैया के पास रामजी ठाकुर, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह से विवाद हुआ था। जांच में सामने आया कि आमिर और मुख्य आरोपी रामजी के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। विवाद के दौरान आमिर ने रामजी को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को रामजी ने अपनी बेइज्जती मान लिया और बदला लेने की ठान ली। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद रामजी ने अपने तीन साथियों के साथ आमिर की हत्या की योजना बनाई। चारों ने तय किया कि रात में आमिर के कमरे पर पहुंचकर उसे सबक सिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर आरोपी ने युवक के सिर पर किया वार, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

रात करीब एक बजे कमरे पर पहुंचकर किया हमला
पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के बाद चारों आरोपी रात करीब एक बजे आमिर के किराए के मकान पर पहुंचे। उस समय आमिर अपने कमरे में था। आरोप है कि चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी रामजी ने चाकू निकालकर आमिर की दोनों जांघों पर वार किए। चाकू के गहरे वार लगने से आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से तेजी से खून बहने लगा। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आमिर की हालत बिगड़ती चली गई और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मंगलवार दोपहर आमिर खान का शव उसके किराए के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था। युवक की हत्या की खबर फैलते ही वार्ड क्रमांक 7 में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर हिंडोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती तौर पर पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन हैं और हत्या की वजह क्या है।

ऐसे खुला राज
हिंडोरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल से जुड़ी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस को गोप तलैया के पास हुए विवाद की जानकारी मिली, जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने रामजी ठाकुर और उसके साथियों से पूछताछ की। पूछताछ में वारदात से जुड़े अहम सुराग मिले। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। इसके अलावा घटना में उपयोग की गई होंडा ट्विस्टर बाइक, वारदात के समय पहनी गई शर्ट और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन वस्तुओं को पुलिस ने जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में शामिल किया है।

मृतक और मुख्य आरोपी दोनों का नाम गुंडा सूची में
एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक आमिर खान उर्फ बुच्ची का नाम भी पुलिस की गुंडा सूची में शामिल था। वहीं, मुख्य आरोपी रामजी ठाकुर भी गुंडा सूची में दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी और थप्पड़ मारने की घटना ने विवाद को और बढ़ा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर की गई यह वारदात गंभीर अपराध में बदल गई। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कंट्रोल में हुआ खुलासा
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: काली पट्टियां बांध शिक्षकों ने जताया रोष, डीपीसी और डीए एरियर जारी करने की मांग

24 Jun 2026

42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल

24 Jun 2026

हमीरपुर: लघु महिला उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग व जीईएम पोर्टल की दी जानकारी

Jammu: चिनैनी तवी पुल मार्ग क्षतिग्रस्त, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, पैदल सफर को मजबूर

24 Jun 2026

Shimla: फागली स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

24 Jun 2026
विज्ञापन

Rampur Bushahr: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा

24 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के बीच हुआ पथराव, फायरिंग

24 Jun 2026
विज्ञापन

राष्ट्रीय आइस स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए जिले के 11 खिलाड़ी

24 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़तालियों ने खून से लिखा पत्र

24 Jun 2026

उधमपुर में गरमाई सियासत: डिप्टी सीएम के दौरे से पहले भिड़े राजनीतिक कार्यकर्ता

24 Jun 2026

Reasi: बिजली बिलों के बढ़े बोझ से परेशान ग्रामीण, रियासी में बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा

24 Jun 2026

Jammu: अरनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

24 Jun 2026

VIDEO: पुरानी पेंशन, भत्ता, वह अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

24 Jun 2026

सुबह का सही खान-पान बनाता है पूरे दिन की सेहत की दिशा, छोटी आदतें बनाती हैं मजबूत स्वास्थ्य की नींव

24 Jun 2026

VIDEO: सगाई में गया परिवार, बंद घर से 10 लाख के जेवर-नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश

24 Jun 2026

ब्रह्माकुमारी केंद्र में चार दिवसीय समर कैंप संपन्न, बच्चों को दिए नैतिकता व राजयोग के संस्कार

Video: रायबरेली में अयोध्या मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

24 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में लंबित समस्या समाधान की मांग को लेकर 17 जुलाई को होगी किसान महापंचायत

24 Jun 2026

दिल्ली में आने वाले दिनों में होगी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

24 Jun 2026

हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय निपुण 2.0 लीडरशिप कॉन्क्लेव का किया गया आयोजन

24 Jun 2026

खून की जरूरत सड़क को नहीं, देश को है" नारे के साथ एडीजीपी ने यातायात नियमों और नशा मुक्त हरियाणा का दिया संदेश

सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन, सभास्थल पर सज रहा पंडाल

24 Jun 2026

VIDEO: बिजली संकट के चलते 90 घंटे से फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, मथुरा के कारोबारियों में आक्रोश

24 Jun 2026

Video: लखनऊ हादसे के बाद अयोध्या में कोचिंग, नर्सिंग होम व होटलों की जांच की मांग

24 Jun 2026

Meerut: तुषार प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग, 21 जाट नेताओं को भेजी चिट्ठी, ATS ने किया था गिरफ्तार

24 Jun 2026

Meerut: धरने के 69वें दिन सुंदरकांड पाठ, महिलाओं ने की सामूहिक प्रार्थना

24 Jun 2026

Meerut: इस्कॉन मंदिर के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण, लोगों में नाराजगी

24 Jun 2026

Video: कुलदीप कुमार बोले- एससी बस्तियों के जातिसूचक नामों का न हो इस्तेमाल, रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश

हरियाणा-राजस्थान में जल समझौता तय, CM सैनी बोले- MOU पर होंगे हस्ताक्षर

Video: पुराना बस अड्डे पर चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed