सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Allegations of irregularities in Ken-Betwa survey: Ancestral well recorded in another person's name

chhatarpur News: केन-बेतवा परियोजना के सर्वे में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 11:51 AM IST
Allegations of irregularities in Ken-Betwa survey: Ancestral well recorded in another person's name
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए किए गए सर्वे में कथित गड़बड़ी के कारण महाराजपुर तहसील के ग्राम मऊपुर के किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि पर बना वर्षों पुराना कुआं सर्वे सूची में गलत तरीके से दूसरे हितग्राही के नाम दर्ज कर दिया गया है। इससे उन्हें मुआवजे और स्वामित्व संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने पटवारी से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

बिक्री के समय कुएं वाला खसरा रखा था अलग
ग्राम मऊपुर निवासी मगना, चत्तु, पंचा और बिहारी अनुरागी आपस में भाई हैं। चत्तु अनुरागी के निधन के बाद उनकी भूमि का नामांतरण उनके वारिसों शंकर, पूनम, रामप्रसाद, भगुंती, शांति और राजाबाई के नाम दर्ज किया गया था।

किसानों के अनुसार 25 जनवरी 2024 को मगना अनुरागी ने कुएं वाले खसरे को छोड़कर अपनी अन्य भूमि श्रीमती केसर पति मुन्ना पटैल को विक्रय की थी। विक्रय भूमि में खसरा नंबर 429/1, 430/2, 435/3, 437/2, 438/1, 439/2, 848/1, 851/1 और 852/1 शामिल हैं, जिनका कुल रकबा 0.900 हेक्टेयर है।

सर्वे सूची में कुएं की एंट्री को लेकर विवाद
किसान पंचा और बिहारी अनुरागी का कहना है कि उनकी पैतृक भूमि के खसरा नंबर 436 रकबा 0.0490 में चारों भाइयों के नाम के साथ कुआं दर्ज है। लेकिन केन-बेतवा परियोजना के सर्वे में इस कुएं को खसरा नंबर 437/2 में दर्शाते हुए श्रीमती केसर पटैल के नाम जोड़ दिया गया है।

किसानों का कहना है कि बिक्री के समय कुएं वाला खसरा अलग रखा गया था, इसके बावजूद सर्वे में उसे दूसरे खसरे में दर्ज कर दिया गया। इससे वास्तविक स्वामित्व और मुआवजे को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।

ये भी पढ़ें- MP: खेत से लौट रहे थे मजदूर तभी टपरे पर गिरी आकाशीय बिजली; भाई-बहन की मौत, तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे

सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित किसानों ने तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को आवेदन देकर सर्वे सूची में संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि वास्तविक स्वामित्व के आधार पर मुआवजा तय किया जाए और भविष्य में ऐसी त्रुटियों की निष्पक्ष जांच हो।

वहीं, कल्पना अहिरवार (पटवारी, हल्का मऊपुर) ने कहा कि मेरे द्वारा जांच की गई है। रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर 437/2 में कुआं दर्ज है और खसरा नंबर 436 उससे सटा हुआ है। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला, सीओ ने मिशन जागृति के बारे छात्राओं को किया जागरूक

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026
विज्ञापन

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026

कर्णप्रयाग प्रकरण: जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

24 Jun 2026

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

24 Jun 2026

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

24 Jun 2026

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

24 Jun 2026

हमीरपुर: युवक ने पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर दी जान

24 Jun 2026

जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख

24 Jun 2026

Video: नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

24 Jun 2026

Jodhpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक सवार से मारपीट पर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने वाहन पलटा, पुलिस ने

24 Jun 2026

Video: न विश्राम की सुविधा, न पीने का पानी, घुप अंधेरे में बसों का इंतजार

Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज

24 Jun 2026

Video: ग्राम्य विकास मंत्री ने नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा, आर्थिकी मजबूत करने पर जोर

24 Jun 2026

Meerut: किठौर के श्रीराम एन्क्लेव में हुई डकैती का खुलासा, आठ गिरफ्तार, माल बरामद

24 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed