फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Mon, 10 Aug 2026 11:03 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Aug 2026 11:03 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण, परिसीमन और एफसीआरए जैसे प्रस्तावों पर सरकार की रणनीति अभी स्पष्ट नहीं है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के िलए स्थगित कर दी गई है। पढ़िए संसद के दोनों सदनों से लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
parliament monsoon session 2026 live lok sabha rajya sabha updates in hindi
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:02 AM, 10-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच पीठासीन अधिकारी एमपी एनके प्रेमचंद्रन ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
10:56 AM, 10-Aug-2026

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा कराने की मांग की

सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर स्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने नए दलबदल विरोधी कानून की जरूरत पर चर्चा कराने की मांग की।

अपने नोटिस में तिवारी ने दिन के लिए तय कामकाज को स्थगित कर बड़े पैमाने पर राजनीतिक दलबदल रोकने के लिए नए कानून का ढांचा तैयार करने पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून में ऐसे दलबदल पर रोक लगनी चाहिए, जो सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए किए जाते हैं और जिनके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते। साथ ही, संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनी रहनी चाहिए।
 
विज्ञापन
10:47 AM, 10-Aug-2026

Parliament Session LIVE: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने दिया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को लोकसभा में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि सदन केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के एक जज की निगरानी में उच्च स्तरीय और स्वतंत्र जांच कराने का निर्देश दे।

केसी वेणुगोपाल ने कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसमें उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंदर एक 'संगठित गिरोह' के काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अयोध्या के राम मंदिर में जनता से मिले चढ़ावे की बड़ी रकम में वित्तीय धोखाधड़ी, चोरी और गबन के चौंकाने वाले खुलासों पर चर्चा की तत्काल जरूरत है। हाल की रिपोर्ट से पता चलता है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंदर एक बेहद संगठित गिरोह काम कर रहा है। इसमें लाखों श्रद्धालुओं चढ़ावे और कीमती गहनों को व्यवस्थित तरीके से हड़पने का आरोप है। 

उन्होंने कथित चोरी की जांच के लिए चल रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच को 'सिर्फ दिखावा' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें केवल निचले स्तर के आउटसोर्स कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि करोड़ों रुपये के इस कथित गबन की साजिश रचने वाले प्रभावशाली लोगों को बचाया जा सकता है।
10:45 AM, 10-Aug-2026

संख्या-बल की लड़ाई, हंगामे के आसार

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा व लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी कर अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है। इसी क्रम में भाजपा ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप  जारी कर दिया है।

अप्रैल में भी, जब ये विधेयक पहली बार सदन में आए थे, भाजपा ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी करते हुए कहा था कि उपस्थिति अनिवार्य है और किसी को छुट्टी स्वीकृत नहीं  की जाएगी।
 
10:45 AM, 10-Aug-2026

सियासी गर्मी बढ़ी: एनसीपी-शरद के आठों सांसद आज पीएम से मिलेंगे

एनसीपी (शरद पवार) के सभी आठ सांसद सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। पार्टी की अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पहले एनडीए के कुछ सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था, पर उनकी पार्टी को नहीं बुलाया गया था। इसलिए अब वे खुद मिलने जा रहे हैं। मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब सुले पहले ही कह चुकी हैं कि अगर सरकार सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है, तो एनसीपी (एसपी) समर्थन को तैयार है, हालांकि इस पर वे इंडिया गठबंधन के भीतर भी चर्चा करेंगी।
 
10:40 AM, 10-Aug-2026

Parliament Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

मानसून सत्र के आखिरी दौर में महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की चर्चाओं के बीच सरकार और विपक्ष के बीच जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। एनडीए व इंडिया ब्लॉक ने अपने सांसदों को 10 से 12 अगस्त तक दोनों सदनों में हर हाल में उपस्थित रहने को कहा है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती को लेकर विपक्ष की मांग को देखते हुए बयान देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह सदन में उपस्थित हो सकते हैं।

सोमवार से फिर शुरू हो रहे सत्र में सरकार एफसीआरए बिल पास कराने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयक में किसी संगठन के एफसीआरए प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त करने और उसके नवीनीकरण से इन्कार करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। संभावना है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इस बिल व अन्य मुद्दों पर जवाब दें, जिसकी मांग कांग्रेस व अन्य दल पहले से करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में आकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed