फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam floods death toll widespread devastation

असम में बाढ़ से तबाही: मृतकों का आंकड़ा 100 पहुंचा, कई जिलों में हालत गंभीर; राहत-बचाव अभियान कहां तक पहुंचा?

Mon, 10 Aug 2026 08:49 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, गुवाहाटी (असम)
एएनआई, गुवाहाटी (असम) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Aug 2026 08:49 AM IST
सार

बाढ़ से जूझ रहे असम में हालात गंभीर हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए किन जिलों में सबसे ज्यादा जानें गई हैं, लाखों लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं, खेती और पशुधन को कितना नुकसान पहुंचा है, राहत-बचाव अभियान कैसे चल रहा है और प्रभावित लोगों के लिए सरकारें क्या कदम उठा रही हैं।
 

विज्ञापन
Assam floods death toll widespread devastation
असम में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

असम में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है। राज्य के कई जिलों में लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़े हिस्से अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन


डीआरआईएमएस के बुलेटिन में क्या कहा गया?
आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (डीआरआईएमएस) असम के रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, भीषण बाढ़ ने राज्य के कई इलाकों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। बाढ़ में अब तक 60 पुरुषों, 23 महिलाओं और 18 बच्चों (12 लड़के और 6 लड़कियां) की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसागर में क्यों घटाया गया मृतकों आंकड़ा?
अधिकारियों ने बताया कि शिवसागर जिले में मृतकों की संख्या से जुड़ा आंकड़ा संशोधित किया गया है। एक व्यक्ति की मौत गलती से एक ही नाम से दो बार दर्ज हो गई थी। इसी वजह से जिले में मृतकों की संख्या 50 से घटाकर 49 कर दी गई।

अधिकारियों ने कहा, जानकारी के लिए बताया जाता है कि शिवसागर जिले में एक मौत गलती से एक ही नाम के तहत दो बार दर्ज हो गई थी। इसलिए अब तक शिवसागर में कुल मृतकों की संख्या 50 के बजाय 49 होगी। 

कौन सा जिला कितना प्रभावित हुआ?
  • सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कछार जिला शामिल है, जहां 22 लोगों की मौत हुई है।
  • शिवसागर में 49 लोगों की जान गई है। इसके अलावा करीमगंज में नौ, गोलाघाट में आठ लोगों की मौत हुई है।
  • धेमाजी, नगांव, उदालगुड़ी, सोनितपुर और कार्बी आंगलोंग जिलों में भी लोगों की मौत की खबर है। 
  • जोरहाट जिले के 304 गांवों में बाढ़ से करीब 1.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बाढ़ के कारण कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पशुधन की भी हानि हुई है।

असम के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी हैं। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें जलस्तर पर नजर रख रही हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचा रही हैं।




ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कल्याण में आवारा कुत्ते का तांडव: सात घंटे में 125 से ज्यादा लोगों को काटा; बच्चों की हालत गंभीर

राज्य में गंभीर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार और असम सरकार लगातार राहत, पुनर्वास और मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही हैं। अधिकारी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि प्रभावित लोगों तक जरूरी सेवाएं और मदद पहुंचती रहे, ताकि जिले धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट सकें।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने की मदद की घोषणा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यह राशि असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने असम के समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बात कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed