फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Students oppose inviting CJI Suryakant as chief guest in Hyderabad convocation know students opinion

दीक्षांत समारोह में CJI को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध: बुलाने से पहले सलाह की बात क्यों, छात्रों ने क्या कहा?

Mon, 10 Aug 2026 05:56 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 10 Aug 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Telangana Students oppose inviting CJI Suryakant as chief guest in Hyderabad convocation know students opinion
चीफ जस्टिस सूर्यकांत (फाइल) - फोटो : एएनआई

हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के कुछ छात्रों ने आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत को बुलाए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को ईमेल लिखा है।

विज्ञापन


क्यों नाराज हैं विरोध कर रहे छात्र, ई-मेल में क्या लिखा?
छात्रों की ओर से 23 जुलाई को भेजे गए ईमेल के अनुसार, हाल में जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने इन्कार कर दिया था। जब वरिष्ठ कील ने ज्यादती के वीडियो सबूत दिखाने चाहे, तो कहा गया था कि वीडियो देखने में रुचि नहीं रखती है।
विज्ञापन


छात्र सांविधानिक मूल्यों के हवाले से क्या बोले?
छात्रों ने ईमेल में लिखा, कानून के छात्रों के रूप में हमारी चिंता दीक्षांत समारोह के संदर्भ में है। यह ऐसा अवसर होता है जहां विश्वविद्यालय के अपने मूल्य, जिनमें सांविधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता, न्याय तक पहुंच और शिकायतों पर तर्कसंगत जुड़ाव शामिल हैं, स्पष्ट रूप से झलकने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या नागरिकों के खिलाफ पुलिस बर्बरता के खिलाफ उदासीन?
छात्रों ने कहा, हम महसूस करते हैं कि एक ऐसे गणमान्य व्यक्ति के हाथों अपनी डिग्री लेना, जिनका हालिया सार्वजनिक आचरण नागरिकों के खिलाफ पुलिस बर्बरता के गंभीर आरोपों को लेकर उदासीन प्रतीत होता है, उन मूल्यों के साथ मेल नहीं खाता जो हमने नालसार में सीखे हैं।


गंभीरता से पुनर्विचार करें, अंतिम निर्णय से पहले सलाह जरूरी
छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी औपचारिक फैसले से पहले इस मामले को उठा रहे हैं ताकि उनके विचारों को समय रहते ध्यान में रखा जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया है कि वे मुख्य अतिथि के चयन पर गंभीरता से पुनर्विचार करें और अंतिम निमंत्रण भेजने से पहले सलाह-मशविरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed