फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad pg security guard assault student arrested

गुजरात में पीजी में छात्रा से दुष्कर्म: छत पर टहलने गई थी, गले में तार बांधा; आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 07:38 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Aug 2026 07:38 AM IST
सार

अहमदाबाद के एक पीजी में छात्रा के साथ कथित वारदात कैसे हुई, पुलिस आरोपी सुरक्षा गार्ड तक कैसे पहुंची, सीसीटीवी फुटेज से जांच को क्या मदद मिली और अब मामले में आगे क्या कार्रवाई हो रही है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Ahmedabad pg security guard assault student arrested
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। छात्रा रात में टहलने के लिए इमारत की छत पर गई थी। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने वहां उसके साथ यह वारदात की। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता के साथ वारदात कैसे हुई?
यह घटना शनिवार (8 अगस्त) को आनंदनगर इलाके के एक पीजी में हुई। छात्रा इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। वह रात करीब 10 बजे छत पर गई थी। उस समय सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब महिला गार्ड से बचकर छत से नीचे जाने की कोशिश कर रही थी, तब आरोपी ने कथित तौर पर उसके गले में तार बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कौन है?
आरोपी की पहचान धर्म सिंह के रूप में हुई है, जो पीजी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
पुलिस ने तलाशी अभियान चलाने के बाद रविवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आनंदनगर पुलिस, स्थानीय अपराध शाखा और अपराध शाखा ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने पूरी रात धर्म सिंह की तलाश की। आखिरकार पुलिस ने रविवार सुबह उसे पकड़ लिया।

सीसीटीवी फुटेज में क्या देखा गया?
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी साझा की है। इसमें आरोपी को लिफ्ट के जरिये अलग-अलग मंजिलों और छत के बीच आते-जाते देखा जा सकता है। जांच के दौरान इस फुटेज को अहम सबूत के रूप में देखा जा रहा है।


ये भी पढ़ें: NCDC का दायरा बढ़ाने वाला बिल लोकसभा में पेश करेगी सरकार, सहकारी समितियों को क्या फायदा होगा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धर्म सिंह ने कथित दुष्कर्म की घटना से कुछ ही दिन पहले पीजी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम शुरू किया था।

जांच कर रही पुलिस
पुलिस घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सबूतों की भी जांच की जा रही है। कथित हमले के बाद छात्रा अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed