{"_id":"6a79319e4c2cca78170ba289","slug":"maharashtra-updates-kalyan-stray-dogs-nagpur-water-filled-quarry-mumbai-pune-politics-crime-and-other-news-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नागपुर की खदान में डूबने से दो नाबालिगों की मौत; कल्याण में कुत्तों का आतंक, सात घंटे में 130 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नागपुर की खदान में डूबने से दो नाबालिगों की मौत; कल्याण में कुत्तों का आतंक, सात घंटे में 130 घायल
Mon, 10 Aug 2026 07:34 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की एक खदान में डूबने से दो नाबालिगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बुलढाना जिले में कोराडी बांध के पास पानी से भरी एक खदान में दो नाबालिग चचेरे भाई डूब गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को मेहकर तालुका के देउलगांव माली गांव के पास हुई। 11 वर्षीय अयान शेख और उसका चचेरा भाई अवद शेख अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांध देखने गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शेख बंधुओं ने अपने पैर धो रहे थे तभी वे फिसलकर पत्थर की खदान में गिर गए। दोनों मृतकों के शव पानी से निकाल लिए गए हैं।दुर्घटना में हुई मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
कल्याण में कुत्तों का आतंक, सात घंटे में 130 घायल
मुंबई के पास कल्याण में संदीप होटल से खड़कपाड़ा तक के इलाके में एक आवारा कुत्ते ने कथित तौर पर सात घंटे में करीब 125-130 लोगों को घायल कर दिया। रुक्मिणीबाई अस्पताल के डॉ. मोहम्मद अनीस ने बताया, 9 अगस्त को हमारे पास कुत्ते के काटने के कुल 48 मामले दर्ज किए गए... बाकी मामलों में मरीजों ने संभवतः निजी अस्पतालों में इलाज कराया। अधिकतर मरीज कल्याण पश्चिम के चिकंघर, गोदरेज हिल, अधरवाड़ी और रेती बंदर इलाके से हैं। कुछ की हालत गंभीर है। गहरे घावों वाले छोटे बच्चों को बाल रोग सर्जन ने बेहतर इलाज के लिए सायन अस्पताल रेफर कर दिया है।

#WATCH | Kalyan, Maharashtra: A stray dog allegedly injuring around 125–130 people in seven hours across the stretch from Sandeep Hotel to Khadakpada.
विज्ञापन विज्ञापन
Dr. Mohammad Anees, Rukminibai Hospital, says, "A total of 48 dog bite cases were reported to us on August 9th... The remaining… pic.twitter.com/kGNC6nqJN5— ANI (@ANI) August 9, 2026