JPSC-JSSC आंदोलन: पुष्पा बन बोला युवक- छात्र झुकेंगे नहीं, स्पाइडरमैन भी दिखा; प्रदर्शन में दिखा फिल्मी रंग
रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव मार्च जारी है। प्रदर्शन के दौरान ‘पुष्पा’ के गेटअप में पहुंचे एक युवक और ‘स्पाइडरमैन’ का मास्क पहने प्रदर्शनकारी ने आंदोलन को अलग रंग दे दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘पुष्पा’ के अंदाज में पहुंचा युवक, बोला- झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं
सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र रांची में विधानसभा घेराव के लिए जुटे हुए हैं। पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स के बावजूद छात्र लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच लाल गमछा और फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ जैसा लुक अपनाकर एक युवक प्रदर्शन में शामिल हुआ।
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | A man dressed up as film character 'Pushpa' and joining 'Vidhan Sabha Gherao' march, says, "..Jharkhand ke students jhukenge nahi, rukenge nahi, jab tak nyay milega nahi..."
विज्ञापन विज्ञापन
"I have come to protest in 'Pushpa style'.… pic.twitter.com/96TfwsXuvb — ANI (@ANI) August 10, 2026
प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह छात्रों के आंदोलन को अलग और प्रभावी अंदाज में सामने रखने के लिए ‘पुष्पा स्टाइल’ में यहां पहुंचा है। उसने कहा कि झारखंड के छात्र अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटना चाहिए। उसने कहा, “झारखंड के छात्र झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय मिलेगा नहीं।”
‘पुष्पा’ ने उठाया राष्ट्रीय समर्थन का मुद्दा
‘पुष्पा’ के गेटअप में पहुंचे प्रदर्शनकारी ने कहा कि देश में जब भी छात्रों से जुड़े बड़े आंदोलन हुए हैं, तो कई अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC के आंदोलनकारी छात्र भी समर्थन और अपनी आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के हकदार हैं। प्रदर्शनकारी ने कहा, “मैं पुष्पा स्टाइल में विरोध करने आया हूं। लोगों ने बताया कि दूसरे छात्र आंदोलनों में बड़े अभिनेता और इन्फ्लुएंसर जंतर-मंतर तक पहुंचे थे। ये भी छात्र हैं, इनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।” उसने कहा कि JPSC-JSSC का मुद्दा केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे राष्ट्रीय मीडिया में भी प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, ताकि देशभर के लोगों को छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं की जानकारी मिल सके।
‘स्पाइडरमैन’ के मास्क में पहुंचा प्रदर्शनकारी, सरकार पर साधा निशाना
वहीं, विधानसभा घेराव मार्च में स्पाइडरमैन का मास्क पहनकर पहुंचे एक अन्य प्रदर्शनकारी ने भी अपने अंदाज में सरकार पर निशाना साधा। उसने कहा कि वह झारखंड इसलिए आया है क्योंकि राज्य सरकार छात्रों की बात नहीं सुन रही है। प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उसने कहा, “आपकी सरकार हमारी बात सुनना नहीं चाहती, कुछ करना नहीं चाहती।”
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | During 'Vidhan Sabha gherao' march, a protester donning a Spiderman mask, says, "I have come to Jharkhand because voices are falling on deaf ears of the State Govt...Your Govt doesn't want to hear us, doesn't want to… pic.twitter.com/3EuWxbyqPp
— ANI (@ANI) August 10, 2026
लाठीचार्ज और बैरिकेडिंग के बीच जारी है मार्च
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सुबह से जारी है। विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन कार्रवाइयों के बावजूद छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और संतोषजनक फैसला नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।