फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Ranchi Student Protest BJP MLAs Extend Support Barricades Fail to Stop March Updates in Hindi

तस्वीरों में छात्रों का प्रदर्शन: विस कूच से पहले घेराबंदी, फिर भी नहीं रुके; BJP विधायक भी समर्थन में उतरे

Mon, 10 Aug 2026 12:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 PM IST
सार

Students Protest in Ranchi: राजधानी रांची में JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने छह स्तरीय सुरक्षा, कंटीले बैरिकेड और BNS की धारा 163 लागू की। छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Ranchi Student Protest BJP MLAs Extend Support Barricades Fail to Stop March Updates in Hindi
रांची में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा जाने वाले मार्ग की पहली बैरिकेडिंग तक पहुंच गए हैं। यदि वे इसे पार करते हैं, तो आगे कंटीले तारों से बनाई गई दूसरी सुरक्षा घेराबंदी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के मुताबिक, देर रात से ही 5,000 से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर मार्च करने निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की गई है। शहर में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है। विधानसभा मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक छात्र ने आरोप लगाया कि रांची पहुंचने से पहले कई जगह छात्रों को रोका गया। बसों को रोककर सघन जांच की गई और बाइक सवारों की भी कड़ी तलाशी ली गई, ताकि छात्र प्रदर्शन स्थल तक न पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed