फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdutt Padikkal’s 142 Not Out Was Really Good, Says Batting Coach Sitanshu Kotak

IND vs SL: क्या नंबर-3 पर जगह पक्की कर पाएंगे देवदत्त पडिक्कल? 142 रन की पारी पर सितांशु कोटक ने कही बड़ी बात

Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में नाबाद 142 रन की शानदार पारी खेली, जिससे नंबर-3 की जगह के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हुई है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनकी पारी की तारीफ करते हुए कहा कि अभ्यास मैच ने टीम को नेट प्रैक्टिस से ज्यादा बेहतर तैयारी का मौका दिया।

विज्ञापन
Devdutt Padikkal’s 142 Not Out Was Really Good, Says Batting Coach Sitanshu Kotak
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नाबाद 142 रन की शानदार पारी खेलने वाले पडिक्कल की बल्लेबाजी को कोटक ने बहुत अच्छी बताया। पडिक्कल ने अपनी पारी में 18 चौके लगाए और भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी से टेस्ट टीम में नंबर-3 की जगह को लेकर भारत की चिंता कुछ कम हुई है। दरअसल, इस स्थान के प्रमुख दावेदार बी साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की: कोटक
कोटक ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि देवदत्त ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मेरे लिए देवदत्त की पारी वास्तव में बहुत अच्छी थी।' भारत ने अभ्यास मैच के तीसरे दिन अंतिम सत्र में 207 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अहम तैयारी का हिस्सा था।

नेट प्रैक्टिस से ज्यादा उपयोगी रहा अभ्यास मैच
कोटक ने कहा कि चार दिन नेट्स में अभ्यास करने के मुकाबले अभ्यास मैच में खेलने से टीम को ज्यादा फायदा मिला। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अच्छी तीव्रता के साथ गेंदबाजी की और सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त मैच अभ्यास मिला। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा और उपयोगी रहा, क्योंकि चार दिन और नेट्स में अभ्यास करना अभ्यास मैच खेलने जितना उपयोगी नहीं होता। गेंदबाजों ने अच्छी तीव्रता के साथ गेंदबाजी की। हमने सभी को आजमाया और गेंदबाजों को भी बल्लेबाजी का मौका मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों को भी मिला पर्याप्त कार्यभार
कोटक के मुताबिक, आकिब नबी को छोड़कर, जिन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की, बाकी विशेषज्ञ गेंदबाजों ने मुकाबले में करीब 18 से 20 ओवर गेंदबाजी की। वहीं, नबी और प्रसिद्ध कृष्णा को छोड़कर बाकी गेंदबाजों को बल्लेबाजी का भी मौका मिला। उन्होंने सपाट पिच पर भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रयास की भी सराहना की। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार के निचले क्रम में लगाए गए छक्कों को भी उन्होंने सकारात्मक पहलू बताया।

टीम से जुड़े सरफराज खान
साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान सोमवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र से जुड़ गए। टीम ने एनसीसी ग्राउंड पर अभ्यास किया, जहां सभी बल्लेबाज मौजूद रहे। तेज गेंदबाजों में केवल औकिब नबी अभ्यास सत्र में पहुंचे। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से गॉल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed