फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfaraz Khan Returns to India Test Squad, Shares Picture With Father Naushad

IND vs SL: लंबे इंतजार के बाद सरफराज की टेस्ट टीम में वापसी, पिता नौशाद के साथ तस्वीर साझा कर मनाई खुशी

Mon, 10 Aug 2026 12:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2026 12:16 PM IST
सार

साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद सरफराज खान की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है और उन्होंने पिता नौशाद खान के साथ तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की। हालांकि, अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल के अच्छे प्रदर्शन के बाद सरफराज के लिए पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन
Sarfaraz Khan Returns to India Test Squad, Shares Picture With Father Naushad
पिता के साथ टीम में वापसी का जश्न मनाते सरफराज - फोटो : Sarfaraz Khan (instagram)

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। सरफराज ने इंस्टाग्राम पर पिता और पूर्व क्लब क्रिकेटर एवं कोच नौशाद खान के साथ भारतीय टीम की ट्रेनिंग किट में अपनी तस्वीर पोस्ट की। सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन के स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Returns to India Test Squad, Shares Picture With Father Naushad
सरफराज खान - फोटो : ANI
लंबे इंतजार के बाद टेस्ट टीम में वापसी
भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज की आखिरी बार वापसी 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वह सीरीज भारत ने 1-4 से गंवाई थी। इसके बाद से सरफराज टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे, हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 62 प्रथम श्रेणी मैचों में 64.73 की औसत से रन बनाए हैं। हालांकि, भारत के लिए वह अब तक सिर्फ छह टेस्ट मैच ही खेल सके हैं। उनका पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2024 में था।

सरफराज को टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर उस समय भी सवाल उठे थे, जब उन्हें दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारत ए टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

Sarfaraz Khan Returns to India Test Squad, Shares Picture With Father Naushad
साई सुदर्शन - फोटो : IANS
साई सुदर्शन की चोट ने खोला रास्ता
बीसीसीआई ने रविवार को साई सुदर्शन के श्रीलंका दौरे से बाहर होने की पुष्टि की थी। बोर्ड ने बताया कि सुदर्शन बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं और उनकी स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन से उबर रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर करीबी नजर रख रही है।' बोर्ड ने आगे बताया कि पुरुष चयन समिति ने साई सुदर्शन के स्थान पर सरफराज खान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे, जिसके बाद टीम पहले टेस्ट के लिए गाले रवाना होगी। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा।

Sarfaraz Khan Returns to India Test Squad, Shares Picture With Father Naushad
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : BCCI
प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए चुनौती
हालांकि टीम में वापसी के बावजूद सरफराज को तुरंत प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी, यह तय नहीं है। रविवार को हुए भारत के अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उनकी इस पारी का असर पहले टेस्ट की बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम प्रबंधन के फैसले पर पड़ सकता है। सरफराज के पास अब टीम में वापसी को मजबूत करने और प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed