{"_id":"6a78955a512bc78e0506153b","slug":"bcci-to-consider-moving-duleep-trophy-final-to-stadium-increases-live-coverage-of-domestic-matches-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BCCI: दलीप ट्रॉफी फाइनल को सीओई से स्टेडियम में शिफ्ट करने पर विचार, लाइव मैचों की संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: दलीप ट्रॉफी फाइनल को सीओई से स्टेडियम में शिफ्ट करने पर विचार, लाइव मैचों की संख्या भी बढ़ी
Sun, 09 Aug 2026 08:27 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:27 PM IST
सार
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड दलीप ट्रॉफी के फाइनल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से किसी स्टेडियम में स्थानांतरित करने पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि प्रशंसकों को अधिक घरेलू क्रिकेट देखने का मौका देने के लिए इस सत्र में लाइव प्रसारित होने वाले मैचों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने रविवार को कहा कि बोर्ड इस सत्र की दिलीप ट्रॉफी के फाइनल को बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से किसी स्टेडियम में स्थानांतरित करने की संभावना पर विचार करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशंसकों को अधिक घरेलू क्रिकेट देखने का मौका देने के लिए इस सत्र में लाइव प्रसारण किए जाने वाले मैचों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
क्यो बोले सैकिया?
2026-27 का घरेलू क्रिकेट सत्र दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाना है। हालांकि, परिसर में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं है। सैकिया ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ सरकारी प्रतिबंध हैं, इसलिए बोर्ड इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल टीम के सदस्यों के करीबी लोगों को परिसर में आने की अनुमति है। उन्होंने कहा, 'यहां कुछ प्रतिबंध हैं। जब इस जमीन को अपनाया गया था, तब यह तय किया गया था कि इस परिसर में दर्शकों की भीड़ नहीं हो सकती। यह सरकार का प्रतिबंध है और हम इसका उल्लंघन नहीं कर सकते।'

फाइनल को दूसरे स्टेडियम में कराने पर विचार
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि बोर्ड दिलीप ट्रॉफी के फाइनल को किसी दूसरे मैदान पर आयोजित करने के विकल्प पर विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी पर्याप्त समय है और जरूरत पड़ने पर फाइनल को स्टेडियम में कराया जा सकता है। सैकिया ने कहा, 'यह एक विकल्प है और हम निश्चित रूप से इस सुझाव पर विचार करेंगे कि क्या फाइनल किसी स्टेडियम में कराया जा सकता है। अभी हमारे पास समय है। हम इस पहलू पर विचार करेंगे और जरूरत पड़ी तो ऐसा करेंगे।'

लाइव मैचों की संख्या बढ़ाई गई
सैकिया ने बताया कि इस साल बीसीसीआई ने पिछले सत्र की तुलना में अधिक घरेलू मैचों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को वास्तविक समय में खेलते हुए देखने का अधिक अवसर देना है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल हमने पिछले साल की तुलना में लाइव प्रसारित होने वाले मैचों की संख्या बढ़ाई है। इस तरह हम प्रशंसकों को उनके पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को खेलते हुए देखने का अधिक मौका दे रहे हैं।' बीसीसीआई सचिव ने कहा कि फिलहाल यही कदम उठाया गया है, जबकि फाइनल को स्टेडियम में कराने के विकल्प पर भी बोर्ड आगे विचार करेगा।