फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Face Another Blow, Set to Miss Direct Qualification for 2027 ODI World Cup

ODI WC: वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया विश्व कप क्वालिफायर का खतरा, लगातार तीसरी बार टूटा सीधा क्वालिफिकेशन का सपना

Sun, 09 Aug 2026 09:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 09 Aug 2026 09:21 PM IST
सार

वेस्टइंडीज 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है और उसे अब क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है। अफगानिस्तान की आयरलैंड पर जीत ने उसकी स्थिति और मुश्किल कर दी है, जिससे लगातार तीसरे विश्व कप चक्र में टीम के सीधे क्वालिफिकेशन पर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
West Indies Face Another Blow, Set to Miss Direct Qualification for 2027 ODI World Cup
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : ICC

विस्तार

वेस्टइंडीज एक बार फिर वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गया है। दो बार की विश्व चैंपियन टीम अब 2027 वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर के रास्ते पर जाने की कगार पर है। लगातार तीसरे विश्व कप चक्र में वेस्टइंडीज को सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ से बाहर होना पड़ा है, जो 50 ओवर के क्रिकेट में टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन को दर्शाता है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की मुश्किलें अफगानिस्तान की आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के बाद और बढ़ गईं। अफगानिस्तान की इस जीत ने सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ में उसकी स्थिति मजबूत कर दी और वेस्टइंडीज के लिए शीर्ष आठ में पहुंचने का बचा हुआ एक रास्ता भी लगभग बंद हो गया।
विज्ञापन

कैसे तय होगा 2027 विश्व कप का क्वालिफिकेशन?
2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ नामीबिया करेगा, और सह-मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा। इनके अलावा आठ टीमों को आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे विश्व कप में जगह मिलेगी। सीधे क्वालिफिकेशन के लिए रैंकिंग की कटऑफ तारीख 30 सितंबर 2026 है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज 73 अंकों के साथ 10वें स्थान पर खिसक गया था। वहीं बांग्लादेश 83 अंकों के साथ नौवें और अफगानिस्तान 90 अंकों के साथ सातवें स्थान पर था।

तीसरी बार क्वालिफायर की राह पर वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के लिए यह स्थिति नई नहीं है। टीम 2019 वनडे विश्व कप के लिए भी सीधे क्वालिफाई नहीं कर पाई थी और उसे क्वालिफायर खेलकर टूर्नामेंट में जगह बनानी पड़ी थी। इसके चार साल बाद 2023 विश्व कप में टीम को इससे भी बड़ा झटका लगा। वेस्टइंडीज क्वालीफायर में ही बाहर हो गया और मुख्य टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सका। जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालिफायर के सुपर सिक्स चरण में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ हार ने उसकी मुश्किल बढ़ाई। इसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ हार ने वेस्टइंडीज की विश्व कप से ऐतिहासिक गैरमौजूदगी पर मुहर लगा दी। अब टीम एक बार फिर विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलने की स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन

अफगानिस्तान की जीत से वेस्टइंडीज की उम्मीदें खत्म
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच सीरीज वेस्टइंडीज के लिए बेहद अहम थी। आयरलैंड को सीधे क्वालिफिकेशन की दौड़ में बने रहने के लिए लगभग असंभव नजर आने वाला प्रदर्शन करना था। उसे पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीतने जैसी स्थिति की जरूरत थी। लेकिन सीरीज का पहला वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे आयरलैंड की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इसके बाद अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रन से हरा दिया।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 207 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान के राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर छह विकेट झटके। इस जीत से अफगानिस्तान की स्थिति और मजबूत हो गई और वेस्टइंडीज के लिए सीधे क्वालिफाई करने की संभावना लगभग समाप्त हो गई।

भारत के खिलाफ सीरीज से भी नहीं बदलेगा समीकरण
वेस्टइंडीज को सितंबर के अंत में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 27 सितंबर, दूसरा 30 सितंबर और तीसरा 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। हालांकि, वेस्टइंडीज अगर यह सीरीज 3-0 से भी जीत लेता है, तब भी सीधे क्वालीफिकेशन का समीकरण उसके पक्ष में नहीं बदलेगा। 30 सितंबर की कटऑफ तक टीम की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब उसे क्वालीफायर के जरिए ही 2027 विश्व कप में जगह बनाने की तैयारी करनी होगी।

1975 और 1979 में लगातार दो बार वनडे विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम का लगातार क्वालिफिकेशन की जंग में फंसना उसके क्रिकेट के मौजूदा हालात की बड़ी तस्वीर पेश करता है। 2023 विश्व कप से बाहर रहने के बाद अब 2027 विश्व कप से पहले भी टीम को लंबा रास्ता तय करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed