फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VVS Laxman reveals why he turned down India head coach role in 2023, commits to CoE for two more years

VVS Laxman: 2023 में ही टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने वाले थे लक्ष्मण, फिर क्यों किया इनकार? अब खुद बताया कारण

Mon, 10 Aug 2026 02:01 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा किया कि वह 2023 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
VVS Laxman reveals why he turned down India head coach role in 2023, commits to CoE for two more years
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर से जुड़े एक बड़े राज का खुलासा किया है। लक्ष्मण ने बताया कि वह 2023 में ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आगे बढ़ाया गया और उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप तक टीम की कमान संभाली।
विज्ञापन

2023 में मुख्य कोच बनने का मिला था मौका
  • लक्ष्मण ने रविवार को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 2023 वनडे विश्व कप के बाद उन्हें भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया जाना था। हालांकि, उस समय निजी कारणों के चलते वह इस जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं कर सके।
  • लक्ष्मण ने कहा, '2023 में मुझे मुख्य कोच बनना था। निजी कारणों से मैं यह जिम्मेदारी नहीं ले सका। मैं जय (शाह) से दो बार जाकर मिला और उन्होंने मेरी परिस्थितियों को समझा।'
  • लक्ष्मण के इस फैसले के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल बढ़ाया गया। द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में भी मुख्य कोच पद के दावेदार थे लक्ष्मण
राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के समाप्त होने से पहले मई 2024 में बीसीसीआई ने नए मुख्य कोच की तलाश शुरू की थी। उस समय भी लक्ष्मण का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल था। हालांकि, अंत में गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। लक्ष्मण इस दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े रहे और कई मौकों पर अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई। हाल ही में उन्होंने भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाले कोचिंग सेटअप में भी योगदान दिया था।
विज्ञापन

क्या लक्ष्मण बनेंगे अगले चीफ सेलेक्टर?
  • गौतम गंभीर के कार्यकाल को लेकर उठ रहे सवालों और भारतीय टीम के टेस्ट प्रदर्शन पर बहस के बीच लक्ष्मण का नाम एक बार फिर चर्चा में आया।
  • कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि बीसीसीआई उन्हें मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की जगह संभावित उम्मीदवार के तौर पर देख रहा है।
  • अजित अगरकर के भविष्य को लेकर अभी बीसीसीआई ने कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह 2027 वनडे विश्व कप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे या नहीं।
  • हालांकि, लक्ष्मण ने अपने भविष्य को लेकर स्थिति काफी साफ कर दी है। उन्होंने संकेत दिया कि फिलहाल उनका राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच या चयन समिति में जाने का कोई इरादा नहीं है।

सीओई में दो साल और रहेंगे लक्ष्मण
लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने उन्हें अपने विजन के मुताबिक काम करने की पूरी आजादी दी, जबकि मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया भी उन्हें लगातार समर्थन दे रहे हैं। लक्ष्मण ने कहा, 'जय शाह और बीसीसीआई ने मुझे अपने विजन को लागू करने की आजादी दी। देवजीत भी मुझे लगातार समर्थन दे रहे हैं। इसलिए मैंने सीओई में अपना कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है और बीसीसीआई से प्रतिबद्धता जताई है कि मैं हेड कोच का पद नहीं संभालूंगा। आप सभी जानते हैं कि 2024 में भी मुझसे संपर्क किया गया था।'

सीओई को लेकर लक्ष्मण का क्या है प्लान?
लक्ष्मण ने यह भी बताया कि अगले दो वर्षों में उनका मुख्य लक्ष्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था को और मजबूत करना है। वह इसकी संरचना, प्रक्रियाओं और अलग-अलग विभागों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को पूरी तरह स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दो साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले वह सीओई की संरचना, प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल को व्यवस्थित करना चाहते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम के सहयोग से वह सीओई में एक विश्वस्तरीय कार्यक्रम स्थापित करने में सफल रहे हैं। फिलहाल लक्ष्मण का फोकस भारतीय टीम की ड्रेसिंग रूम में वापसी या राष्ट्रीय चयन समिति में जाने के बजाय बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को मजबूत करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed