{"_id":"6a79835576a9c9bccb0784be","slug":"zaheer-khan-s-clear-message-to-mohammed-shami-amid-repeated-team-india-snubs-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zaheer-Shami: भारतीय टीम में वापसी नहीं हो रही तो क्या करें मोहम्मद शमी? जहीर खान ने दी अहम सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Zaheer-Shami: भारतीय टीम में वापसी नहीं हो रही तो क्या करें मोहम्मद शमी? जहीर खान ने दी अहम सलाह
Mon, 10 Aug 2026 01:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:23 PM IST
सार
मोहम्मद शमी को लगातार टीम इंडिया से बाहर रखे जाने के बीच जहीर खान ने उन्हें अपने प्रदर्शन और उन चीजों पर ध्यान देने की सलाह दी है, जो उनके नियंत्रण में हैं। जहीर ने कहा कि टीम की सोच अलग हो सकती है, लेकिन शमी को मैच खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहिए और खुद को उपलब्ध रखना चाहिए।
विज्ञापन
जहीर खान-मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह फिलहाल आसान नजर नहीं आ रही है। चयन समिति की मौजूदा योजनाओं में अनुभवी तेज गेंदबाज का नाम प्रमुखता से दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने शमी को एक अहम सलाह दी है। जहीर का मानना है कि शमी को टीम के फैसलों के बजाय उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जो उनके नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
क्यो बोले जहीर?
जहीर खान ने कहा कि अगर शमी लगातार मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें खुद को उपलब्ध रखना चाहिए। उनके मुताबिक, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की सोच अलग हो सकती है, लेकिन खिलाड़ी के लिए सबसे जरूरी है कि वह अपने स्तर पर योगदान देने की कोशिश जारी रखे।
जहीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'यह आपका फैसला है कि आप किस तरह आगे बढ़ना चाहते हैं। अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो आप उपलब्ध रहते हैं। मैं चीजों को इसी तरह देखता हूं। टीम की सोच अलग है, लेकिन आपकी सोच भी महत्वपूर्ण है। अगर आप योगदान देना चाहते हैं तो यह आपका फैसला है।' उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा परिस्थितियों का विश्लेषण करने के साथ-साथ खिलाड़ी को यह भी देखना चाहिए कि वह टीम के लिए किस तरह योगदान दे सकता है। जहीर के अनुसार, शमी को वही करना चाहिए जो वह फिलहाल कर रहे हैं मैच खेलना और प्रदर्शन करना।

2027 वनडे विश्व कप की तैयारी, फिर भी शमी की वापसी पर सवाल
भारत ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम में तेज गेंदबाजी विकल्पों को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और लगातार सीरीज में उनके उपलब्ध न रहने की स्थिति ने टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ाई हैं। इसके बावजूद मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी होती नहीं दिख रही है। चयन समिति लगातार नए विकल्पों को आजमा रही है और शमी के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

टीम इंडिया में बढ़ रही चोटों पर भी बोले जहीर
भारतीय टीम में खिलाड़ियों की चोटों के बढ़ते मामलों को लेकर भी जहीर खान से सवाल किया गया। जसप्रीत बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, बी साई सुदर्शन, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी भी अलग-अलग समय पर फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझ चुके हैं। जहीर ने कहा कि चोटें खेल का हिस्सा हैं और हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा दौर आता है। उन्होंने कहा कि वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है, लेकिन खिलाड़ियों को परिस्थितियों और घटनाओं के समय को भी समझना होगा।

'जो आपके नियंत्रण में है, उसे सही तरीके से संभालें'
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है या मुश्किल दौर से गुजरता है तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने नियंत्रण वाली चीजों को सही तरीके से संभाले। जहीर ने कहा, 'चोटें खेल का हिस्सा हैं। वे हर खिलाड़ी के सफर का हिस्सा होती हैं। आप वर्कलोड मैनेजमेंट की बात कर सकते हैं, लेकिन आपको घटनाओं के समय को भी समझना होगा। कुछ चीजें आप देख सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर आपको उसी के अनुसार योजना बनानी होती है।'
उन्होंने आगे कहा कि जब तक किसी परेशानी की मूल वजह का पता नहीं चलता, तब तक आगे बढ़ना मुश्किल होता है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि वे अपने नियंत्रण में मौजूद चीजों पर ध्यान दें और अपनी तरफ से पूरी तैयारी जारी रखें।