फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Agriculture faces crisis due to a lackluster monsoon; 48 districts report a significant rain

MP Weather Today: मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद

Fri, 07 Aug 2026 07:20 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 07 Aug 2026 07:20 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में बारिश की कमी से 48 जिलों में खेती संकट में है। । कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा औसत से 46 फीसदी तक नीचे है। धान, सोयाबीन और मक्का की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Agriculture faces crisis due to a lackluster monsoon; 48 districts report a significant rain
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। प्रदेश के 55 में से 48 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज होने से सूखे जैसे हालात बन गए हैं। कई जिलों में वर्षा का आंकड़ा औसत से 46 फीसदी तक नीचे है। इसका असर जलाशयों के साथ-साथ खरीफ फसलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में औसतन 23 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी सामान्य से 16 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है। कई जिलों में बारिश की कमी के कारण खेत सूखने लगे हैं और फसलों की बढ़वार रुक गई है।
विज्ञापन


धान से लेकर सोयाबीन तक संकट गहराया
कम बारिश का सबसे ज्यादा असर धान, सोयाबीन और मक्का की फसलों पर पड़ रहा है। जबलपुर के पाटन क्षेत्र में धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं। वहीं शाजापुर और उज्जैन संभाग के कई इलाकों में नमी की कमी से सोयाबीन की फसल कमजोर पड़ रही है और इल्ली व यलो मोजेक वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं हुई तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। कई किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की है, लेकिन बारिश की कमी से फसल खराब होने लगी है। किसानों ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराने, तकनीकी सलाह देने और समय पर दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सिर्फ 7 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
पूरे प्रदेश में केवल बड़वानी, ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बाकी अधिकांश जिले अभी भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीलिंग पर सियासत तेज: कांग्रेस ने घेरा निगम मुख्यालय, भोपाल निगम की तैयारी तेज,आदेश मिलते ही फिर होगी कार्रवाई

अगले तीन दिन मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के उत्तरी और कुछ अन्य हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed