फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhatarpur-bada-malhara-hospital-dead-body-transported-in-garbage-vehicle-video-viral

एमपी: मृतकों की गरिमा से खिलवाड़ क्यों? कचरा वाहन से शव ले जाने पर उठे सवाल; सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2026 02:25 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

छतरपुर के बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव परिवहन की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया है। शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मृतकों के शव नगर परिषद के कचरा वाहन से ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
chhatarpur-bada-malhara-hospital-dead-body-transported-in-garbage-vehicle-video-viral
छतरपुर: कचरा वाहन से शव ले जाते हुए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों के परिवहन की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मृतकों के शवों को नगर परिषद के कचरा ढोने वाले वाहन से शवगृह तक ले जाया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए इसे मृतकों की गरिमा के विपरीत बताया है। लोगों का कहना है कि अस्पताल का दर्जा बढ़ने के बावजूद आज तक शव वाहन जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। उनका आरोप है कि अंतिम समय में भी मृतकों को सम्मानजनक व्यवस्था नहीं मिल पा रही, जिससे परिजनों की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन


उठे गंभीर सवाल
मामले को लेकर लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल अलग शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस वाहन का उपयोग अस्पताल का कचरा ढोने के लिए किया जाता है। उसी से शव ले जाना व्यवस्था की बड़ी खामी को दर्शाता है। वहीं, मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लोग गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: दुष्कर्मी को बचाने भोपाल पुलिस दे रही पीड़िता को हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बीएमओ बोले- बजट नहीं मिलने से नहीं हो सकी व्यवस्था
बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. हेमंत मरैया ने बताया कि अस्पताल के लिए शव वाहन की मांग कई बार जिला स्तर पर भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। इसी कारण मजबूरी में नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से शवों का परिवहन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि बजट मिलते ही शव वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed