फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered against patiali BDO sanjeev kumar in viral video case after his suspension

'पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना': वायरल वीडियो पर पटियाली बीडीओ की बढ़ी मुश्किल, निलंबन के बाद केस भी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 07:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sat, 24 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

वायरल वीडियो के मामले में पटियाली बीडीओ की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस की ओर से जांच भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
FIR registered against patiali BDO sanjeev kumar in viral video case after his suspension
निलंबित बीडीओ संजीव कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के पटियाली के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अधीनस्थ से कथित तौर पर अवैध धन मांगने के आरोप में वायरल वीडियो के मामले में निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


डीडीओ सुभाष चंद्र की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पटियाली के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार अपने कार्यालय में बैठकर कथित तौर पर अपने अधीनस्थ कर्मचारी से धनराशि मांगते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कथित तौर पर कहते हैं कि पूरा एक दे जाना, नोट कर लेना, नेतागिरी मत करना। इसके बाद गाली देने और जेल जाने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

मामले की शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी का कथित आचरण अधीनस्थ से अवैध धन की मांग और सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार से संबंधित है। इसे अवैध प्रतितोष की श्रेणी में बताते हुए डीडीओ ने बीडीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। डीडीओ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीडीओ संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

ये था पूरा मामला
कासगंज के पटियाली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें सरकारी कार्यों के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने और इस रकम को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तथा जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। इस सनसनीखेज खुलासे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि काम करवाने के लिए पूरी रकम लेकर आनी होगी। इसके साथ ही, वीडियो में अभद्र भाषा के प्रयोग और नेतागिरी न करने की बात सामने आई।
 

पटियाली में तैनात बीडीओ संजीव कुमार का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शासन की ओर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। वायरल वीडियो में अधीनस्थ कर्मी से रुपये मांगने के मामले में जिला विकास अधिकारी की ओर से बीडीओ के खिलाफ पटियाली कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। -वीरेंद्र सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी कासगंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed