फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four YouTubers die as car falls into gorge farmer shot elderly man run over by tractor

बड़ी खबरें: कार खाई में गिरने से चार यूट्यूबरों की माैत, किसान को मारी गोली; ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को कुचला

Sat, 24 Oct 2026 05:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 24 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। कार खाई में गिरने से आगरा के चार यूट्यूबरों की माैत हो गई। सभी खाटू श्याम जी के दर्शन कर लाैट रहे थे। मेड़ के विवाद में किसान को गोली मार दी। गोली किसान के सिर में लगी। मथुरा में भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष ने मुस्कान और रविता को अपने हाथों से फांसी देने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
 

विज्ञापन
Four YouTubers die as car falls into gorge farmer shot elderly man run over by tractor
ब्रज बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के छह युवक कार से खाटू श्याम जी गए थे। लाैटते में टायर फटने से कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की माैत हो गई। सभी यूट्यूबर थे। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, आगरा के बाह में मेड़ के विवाद में किसान पर घात लगाकर हमला किया गया। हमलावरों ने किसान को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठाैर ने  जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र साैंपा। उन्होंने मेरठ के चर्चित "नीले ड्रम हत्याकांड" की दोषी मुस्कान रस्तोगी और अपने पति की हत्या को सांप के डसने का रूप देने के मामले में दोषी रविता को फांसी देने की इच्छा जताई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए कार दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में एक युवक की माैत हो गई। मथुरा में दर्दनाक हादसा सामने आया। ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साधु वेशधारी बुजुर्ग को कुचल दिया। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। माैत के बाद मृतक की शिनाख्त भी न हो सकी। शाैक के लिए एक युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। 
विज्ञापन



यूपी के चार यूट्यूबरों की मौत: 'मां, दोपहर तक लौट आऊंगा... वादा निभा न सका मुकुल'; अभिनेता बनने का सपना टूटा
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा के रहने वाले चार यूट्यूबरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वह खाटू श्याम मंदिर में एकादशी कार्यक्रम का अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण कर लौट रहे थे। रास्ते में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी...पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


आगरा ब्रेकिंग: बाह में किसान को मारी गोली, फिर डंडों से पीटा; खेत की मेड़ का विवाद बना वजह
आगरा के बाह क्षेत्र के बेसंगपुरा गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के चलते शनिवार सुबह एक किसान पर लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई। इस घटना में किसान सीताराम को सिर में गोली लगी, जिसके बाद हमलावरों ने डंडों से भी पीटा। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पलटी कार, बिहार जा रहे युवक की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से तेज गति कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनेंगी मीरा राठौर? DM को सौंपा प्रार्थना पत्र
मेरठ के चर्चित "नीले ड्रम हत्याकांड" की दोषी मुस्कान रस्तोगी और अपने पति की हत्या को सांप के डसने का रूप देने के मामले में दोषी रविता को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद दोनों मामले एक बार फिर चर्चा में हैं। इन जघन्य अपराधों के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने दोनों महिलाओं को फांसी देने की इच्छा जताई है। उन्होंने मथुरा के जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जल्लाद की जिम्मेदारी निभाने की अनुमति मांगी है...पढ़ें पूरी खबर


वृंदावन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत; शिनाख्त तक न हुई
मथुरा के कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में साधु वेशधारी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed