फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Nishant and Priya first in 50 meter race

Kasganj News: 50 मीटर दौड़ में निशांत और प्रिया प्रथम

Sat, 24 Oct 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 24 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nishant and Priya first in 50 meter race
फोटो 01 - सोरोंजी के गोरहा न्यायपंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते ​बच्चे। - फोटो : Archive
कासगंज। सोरों विकासखंड की न्याय पंचायत गोरहा की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी केंद्र गोरहा पर किया गया। इसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले हुए। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में लुहर्रा के निशांत चौहान और बालिका वर्ग में डोरई की प्रिया प्रथम रहीं। 100 मीटर बालक दौड़ में लुहर्रा के आर्यन ने बाजी मारी, जबकि बालिका वर्ग में डोरई की नीलेश प्रथम रहीं। 200 मीटर बालक दौड़ में डोरई के कुलदीप और बालिका वर्ग में गोरहा की रन्जन ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर बालक दौड़ में गोरहा के ललित तथा बालिका वर्ग में गोरहा की दीक्षा विजेता रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में गोरहा के कुलदीप और बालिका वर्ग में बहेडिया की कीर्ति प्रथम रहीं। 200 मीटर बालक दौड़ में गोरहा के अमन तथा बालिका वर्ग में गोरहा की प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक दौड़ में गोरहा के सुमित और बालिका वर्ग में बहेडिया की कीर्ति विजेता बनीं। 600 मीटर बालक दौड़ में गोरहा के आदेश तथा बालिका वर्ग में नगला सुर्जी की हेमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में गोरहा की टीम विजेता रही, जबकि प्राथमिक बालिका वर्ग में डोरई की टीम ने जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग में नगला सुर्जी की टीम ने खिताब अपने नाम किया, वहीं जूनियर बालिका वर्ग में गोरहा की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिताओं में ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली, सोमेंद्र सिंह, दुष्यंत चौहान और विजय सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अर्चना पाथरे, गजराज सिंह, धीरज, पुष्पेंद्र सिंह, रामपाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed