{"_id":"6adbcbfbc1267f2c61016283","slug":"man-arrested-for-stealing-womans-purse-on-train-kasganj-news-c-25-1-agr1013-1193668-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रेन में महिला का पर्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रेन में महिला का पर्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17 - कासगंज जीआरपी ने गिरफ्तार किया ट्रेन में चोरी करने का आरोपी। स्रोत : जीआरपी
- फोटो : Archive
Link Copied
कासगंज। जीआरपी ने गोमती नगर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद की महिला यात्री का पर्स चोरी करने के आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मथुरा और कासगंज में चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। जीआरपी थानाध्यक्ष कोमल कुन्तल ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार सुबह 9:15 बजे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू निवासी गांव भड़पुरा, थाना सोरों बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 5 अक्तूबर 2026 को प्रमोद कुमार निवासी राजन नगला भोलेपुर, थाना कोतवाली फतेहगढ़, फर्रुखाबाद अपनी पुत्रवधू नीलम के साथ गोमती नगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19715) से जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे थे। यात्रा के दौरान नीलम का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण व नकदी रखी थी। मामले में प्रमोद कुमार ने जीआरपी फर्रुखाबाद में जीरो नंबर पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसके बाद मामला जीआरपी कासगंज स्थानांतरित होने पर जांच शुरू की गई। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर दिया। चोरी का सामान बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू के खिलाफ वर्ष 2023 और 2024 में जीआरपी मथुरा में ट्रेनों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। सोरोंजी थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।