उज्जैन में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की का फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पंवासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीएलओ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है।
मिला जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को फरियादी ने थाना पंवासा में रिपोर्ट दर्ज कराई। अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी के पासपोर्ट साइज फोटो को किसी दूसरी युवती के फोटो के साथ एडिट किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती से पीड़िता का कोई संबंध नहीं था। पुलिस ने धारा 79 BNS और 67A IT एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बीएलओ फखरुनिशा उर्फ बेबी ने एसआईआर फॉर्म में लगा पीड़िता का फोटो एहसान पटेल को व्हाट्सएप पर भेजा था। यह गोपनीय दस्तावेज था। बीएलओ ने कर्तव्य में लापरवाही की। पुलिस ने बीएलओ का मोबाइल और एसआईआर फॉर्म जब्त कर लिया।
ऐसे बनाया अश्लील वीडियो
एहसान पटेल ने फोटो आबिद पटेल और मुजफ्फर पटेल को भेजा। पूछताछ में मुजफ्फर पटेल ने कबूल किया कि उसने पीड़िता के फोटो को अज्ञात युवती की तस्वीर के साथ एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बनाया और सोशल मीडिया पर फैलाया। तीनों ने फोटो का दुरुपयोग करना स्वीकार किया।
चार मोबाइल जब्त, एक आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। केस में धारा 49 BNS भी जोड़ी गई है।
ये भी पढ़ें- Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर रोक बरकरार
गिरफ्तार आरोपी
1. आबिद पटेल 48 वर्ष, ग्राम पंच मुंडला, देवास
2. मुजफ्फर पटेल 43 वर्ष, ग्राम ब्यावरा, उज्जैन
3. एहसान पटेल 60 वर्ष, ग्राम ब्यावरा, उज्जैन
4. फखरुनिशा उर्फ बेबी 40 वर्ष, मिल्कीपुरा, उज्जैन
फरार आरोपी: यूसुफ पटेल 48 वर्ष, पंथ मुंडला, देवास। पुलिस तलाश कर रही है।