{"_id":"6adcc8fb078b50593901fc1a","slug":"one-lakh-36-thousand-candidates-will-give-pet-exam-in-agra-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी आज से: 49 केंद्रों पर 1.36 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी आज से: 49 केंद्रों पर 1.36 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:07 AM IST
सार
पीईटी परीक्षा के लिए आगरा में 49 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दाैरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
exam demo
- फोटो : File photo
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। तीन तारीखों में होने वाली परीक्षा में कुल 1,36,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया है।
परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार के अस्थायी डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा के दिन पुलिस सुरक्षा के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सामग्री केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के लिए पत्र भेजा गया है। परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था करने को कहा गया है।