सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   On Nirjala Ekadashi, Baba Mahakal Adorned with Vaishnav Tilak, Later Gives Divine Darshan with Bhasma

Ujjain News: निर्जला एकादशी पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा श्री महाकाल, शीष पर भस्म रमाकर दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 07:36 AM IST
On Nirjala Ekadashi, Baba Mahakal Adorned with Vaishnav Tilak, Later Gives Divine Darshan with Bhasma

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रातः चार बजे भगवान महाकाल के पट खुलने के बाद उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर हरि-ओम का जल अर्पित किया गया।

पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के पश्चात उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों तथा शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर विशेष श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने इन अलौकिक दर्शनों का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में जय श्री महाकाल की गूंज लगातार सुनाई देती रही। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक

- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Abhishek Banerjee: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन पर रोक बरकरार

एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ
आज निर्जला एकादशी का व्रत है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ और फलदायी मानी जाती है, जिसे पांडव निर्जला एकादशी भी कहते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Greater Noida: जिम्स में धरना दे रहे कर्मचारियों पर पुलिस का कहर, लाठीचार्ज में कई महिलाएं चोटिल

25 Jun 2026

Meerut: सरधना में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

25 Jun 2026

एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग

25 Jun 2026

गंगा कटानरोधी कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन; VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

जिला जेल का अफसरों ने किया निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला मातमी जुलूस, VIDEO

24 Jun 2026
विज्ञापन

पौने चार करोड़ की गांजा को कराया नष्ट, VIDEO

24 Jun 2026

उजियार घाट पर अव्यवस्था के बीच मुंडन संस्कार में उमड़ी भारी भीड़, VIDEO

24 Jun 2026

डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, VIDEO

24 Jun 2026

जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने किया छपरा टांडा कला पौधशाला का औचक निरीक्षण; VIDEO

24 Jun 2026

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

24 Jun 2026

शुक्लागंज: सरैया आरओबी पर सपोर्टिंग एंगल लगाने का काम शुरू

24 Jun 2026

VIDEO: लॉन्चिंग के समय क्षतिग्रस्त हुआ था पुल का बीम, अब अपने खर्च पर दोबारा बनाएगा ठेकेदार; प्रमुख सचिव ने दिए आदेश

24 Jun 2026

बबीता पांडे गुमशुदगी प्रकरण के संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें

24 Jun 2026

VIDEO: एनओसी लेकर टीटीजेड में 15 साल पुराने वाहन दाैड़ाने वालों पर होगी एफआईआर, स्मार्ट सिटी के कैमरों से रखी जा रही नजर

24 Jun 2026

कानपुर: मेहंदी के जुलूस में एक ही वर्ग के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई

24 Jun 2026

कर्णप्रयाग प्रकरण: जांच हरिद्वार भेजे जाने पर यूकेडी ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

24 Jun 2026

जालौन: अवैध कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, सात कोचिंग संस्थान सीज

24 Jun 2026

Damoh News: थप्पड़ का बदला लेने चार युवकों ने रची हत्या की साजिश, चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार

24 Jun 2026

अंबाला कैंट बस स्टैंड पर प्राइवेट बस चालक, कंडेक्टर ने किया RTA टीम पर हमला, पुलिस ने 10 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

24 Jun 2026

हमीरपुर: युवक ने पहले बनाया वीडियो फिर जहर खाकर दी जान

24 Jun 2026

जिला पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे रहे प्रमुख

24 Jun 2026

Video: नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

24 Jun 2026

Jodhpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बाइक सवार से मारपीट पर मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने वाहन पलटा, पुलिस ने

24 Jun 2026

Video: न विश्राम की सुविधा, न पीने का पानी, घुप अंधेरे में बसों का इंतजार

Video: श्याम लाल कॉलेज को पछाड़ शाहबाद इलेवन के सिर सजा 100वां ट्रेडर्स कप का ताज

24 Jun 2026

Video: ग्राम्य विकास मंत्री ने नैनीताल में कार्यकर्ताओं संग बैठक के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा, आर्थिकी मजबूत करने पर जोर

24 Jun 2026

Meerut: किठौर के श्रीराम एन्क्लेव में हुई डकैती का खुलासा, आठ गिरफ्तार, माल बरामद

24 Jun 2026

जगराओं में सनसनी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, थाना सिटी के बाहर फेंककर फरार हुए आरोपी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed