फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Famous Singer B Praak Joins Baba Mahakal's Bhasma Aarti, Says 'It’s Mahakal’s Grace On Me

Ujjain News: बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक बी प्राक, बोले- मुझ पर महाकाल की कृपा

Sun, 09 Aug 2026 03:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

बी प्राक ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होकर भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से जल्द नया भजन लॉन्च करेंगे। शाम को श्रावण कला उत्सव में महाकाल के आंगन में प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
Famous Singer B Praak Joins Baba Mahakal's Bhasma Aarti, Says 'It’s Mahakal’s Grace On Me
दर्शन करने पहुंचे बी प्राक

विस्तार

आज मेरा सपना पूरा हो गया, मैं आज बाबा महाकाल के दरबार में प्रस्तुति देने आया हूं। मुझ पर सदैव बाबा महाकाल की कृपा रही है। मैंने महाकाल मेरे महाकाल... का भजन गया था, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया। अब मैं जल्द ही बाबा महाकाल पर एक और भजन लॉन्च करने वाला हूं। साथ ही महाकाल दो भी जल्द ही आने वाला है। यह बात आज मीडिया से प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार प्रतीक बच्चन और बी प्राक के नाम से मशहूर पंजाबी और हिंदी गायक ने कही।

विज्ञापन


बी प्राक आज बाबा महाकाल के दरबार में आरती में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने कभी तालियां बजाई तो कभी जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजा दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एसएन सोनी द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के धार में भीषण हादसा: ट्रॉला से भिड़ी ईको वैन; गुजरात के छह लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाल के आंगन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज
प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बी प्राक आज शाम को बाबा महाकाल के आंगन में अपनी प्रस्तुति देने वाले हैं। शक्ति पथ पर मध्य प्रदेश शासन के श्रावण कला उत्सव के दौरान उनकी यह प्रस्तुति होगी। त्रिवेणी संग्रहालय के सामने आज वे शिव शक्ति की आराधना व भक्तों से जुड़ी प्रस्तुति देंगे। बी प्राक पहली बार धार्मिक नगरी उज्जैन में इस तरह की प्रस्तुति देने आ रहे हैं। इसके पहले वे इंदौर में कई बार शो करने आ चुके हैं।

दूसरी बार देखी बाबा महाकाल की भस्म आरती
बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद बी प्राक ने कहा कि जब मैं इंदौर में शो करने आया था, तब पहली बार मैंने बाबा महाकाल के दरबार में आकर भस्म आरती देखी थी। लेकिन, मुझ पर बाबा महाकाल की ऐसी कृपा हुई कि आज बाबा महाकाल ने मुझे अपने दरबार में ही परफॉर्मेंस देने के लिए बुला लिया है। आज मैंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, यहां वीआईपी ही नहीं बल्कि आम श्रद्धालुओं का भी अच्छे से ख्याल रखा जाता है। मैंने देखा कि भस्म आरती के दौरान जहां कुछ लोग बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे थे तो वही कुछ श्रद्धालुओं को खड़े होकर भी बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिल रहा था। कुल मिलाकर भस्म आरती के दर्शन ही आज हजारों श्रद्धालुओं ने किए और वह खुशी-खुशी जय श्री महाकाल का उद्घोष कर रहे थे। यह मेरा भी सौभाग्य है कि आज मुझे बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने और यहां परफॉर्मेंस करने का मौका मिला है।

दर्शन करने पहुँचे बी प्राक

दर्शन करने पहुंचे बी प्राक

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed