{"_id":"6a786da41aa57f65cc0516f4","slug":"courage-of-sisters-in-gwalior-chased-and-caught-the-miscreant-who-ran-away-after-robbing-the-mobile-phone-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में बहनों की दिलेरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को स्कूटी से पीछा कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में बहनों की दिलेरी, मोबाइल लूटकर भागे बदमाश को स्कूटी से पीछा कर दबोचा
Sun, 09 Aug 2026 05:53 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:53 PM IST
सार
ग्वालियर में मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश का दो सगी बहनों ने करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पीछा किया। फूलबाग के पास दोनों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और पकड़ लिया। आरोपी पंजाब निवासी मनप्रीत निकला, जो डिलीवरी बॉय है।
विज्ञापन
ग्वालियर में बहादुर बहनों की दिलेरी की चर्चा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में दो सगी बहनों ने अदम्य साहस और सूझबूझ की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कॉलेज जा रही दोनों बहनों से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हुआ तो उन्होंने घबराने के बजाय उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाते हुए दोनों बहनें बदमाश के पीछे पहुंचीं और फूलबाग के पास उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने बदमाश को पकड़ लिया। शोर सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने भी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र का है। मुरार की सीपी कॉलोनी निवासी सगी बहनें हर्षिता और रसिता अग्रवाल स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं। जैसे ही वे पड़ाव स्थित सोफा गैलरी के पास पहुंचीं, पीछे से आए बाइक सवार युवक ने स्कूटी पर पीछे बैठी बहन के हाथ से मोबाइल झपट लिया और तेजी से भागने लगा। अचानक हुई इस वारदात से दोनों बहनें कुछ पल के लिए घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। दोनों ने तुरंत बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। सोफा गैलरी से लेकर फूलबाग तक उन्होंने करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाई।
ये भी पढ़ें- एमपी के धार में भीषण हादसा: ट्रॉला से भिड़ी ईको वैन; गुजरात के छह लोगों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
फूलबाग के पास बदमाश के सामने टेम्पो आ गया। उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, तभी दोनों बहनों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आरोपी सड़क पर गिर गया। दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को जब पता चला कि युवक मोबाइल लूटकर भाग रहा था तो उन्होंने भी आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो दिन पहले ही पंजाब से ग्वालियर आया था और फूड डिलीवरी कंपनी डोमिनोज में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास कमरा किराए पर लेने के पैसे नहीं थे, इसलिए मोबाइल बेचकर पैसे जुटाने के लिए उसने लूट की। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।