फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News six Killed in Horrific Collision Between Van and Trolley Truck in Dhar

एमपी के धार में भीषण हादसा: ट्रॉला से भिड़ी ईको वैन; गुजरात के छह लोगों की दर्दनाक मौत

Sun, 09 Aug 2026 02:23 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 02:23 PM IST
सार

MP News: धार-उज्जैन फोरलेन पर पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉला और ईको वैन की आमने-सामने भिड़ंत में गुजरात के छह युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। सभी महाकाल दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
MP News six Killed in Horrific Collision Between Van and Trolley Truck in Dhar
धार-उज्जैन फोरलेन पर दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर मारुति ईको वैन (GJ 17 CK 6134) से वापस गुजरात लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन




रॉन्ग साइड से आ रहा था अनियंत्रित ट्रॉला
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर लोहे के सामान से भरा एक ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) रॉन्ग साइड से अनियंत्रित गति में उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ईको वैन की ट्रॉले से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर कार की खिड़की का कांच तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद शवों और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला।घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया। सभी मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को गुजरात में हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने फरार ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस भीषण हादसे के कारण कुछ देर के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed