{"_id":"6a77ffdbc9bb8a55860543d9","slug":"not-a-child-but-gopi-the-parrot-has-gone-missing-the-family-has-announced-a-reward-and-begun-a-fast-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4592756-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर
Sun, 09 Aug 2026 10:31 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:31 AM IST
सार
MP News: शहडोल में एक्स आर्मी मैन चंदन मिश्रा का पालतू तोता ‘गोपि’ शनिवार को अचानक उड़कर लापता हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर उसकी तलाश शुरू की है। तोते के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पालतू तोते की तलाश में जुटा परिवार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपने अक्सर किसी के बच्चे, पत्नी या पति के लापता होने पर सोशल मीडिया पर पोस्टर और इनाम की घोषणा देखी होगी, लेकिन शहडोल में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां एक परिवार का पालतू तोता लापता हो गया है। परिवार ने तोते की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्स आर्मी मैन का तोता अचानक से उड़ा
जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना क्षेत्र के बाणगंगा मेला मैदान के पास रहने वाले एक्स आर्मी मैन चंदन मिश्रा का पालतू तोता शनिवार दोपहर अचानक उड़ गया। मिश्रा ने बताया कि वह करीब एक साल पहले तोते को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से लेकर आए थे। उस समय तोता काफी छोटा था। परिवार ने उसे बचपन से ही पाल-पोसकर बड़ा किया और वह घर के सदस्यों के साथ घुल-मिल गया था।
तोते को गोपी कहकर पुकारता था परिवार
परिवार के मुताबिक, तोते का नाम ‘गोपी है और उसे प्यार से ‘मिट्ठू’ भी बुलाया जाता है। पोस्टर में बताया गया है कि तोता हरे रंग का है। उसकी गर्दन पर काली रिंग है और उसकी पीठ के पंख की पहचान अलग है। वह परिवार के सदस्यों की आवाज और कुछ शब्द भी बोलता है। पोस्टर में उसके खास शब्दों का भी जिक्र किया गया है, जिससे उसे पहचानने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP में आज से शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट
गोपी को ढूंढने वाले को मिलेगा दस हजार का इनाम
चंदन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को बच्चे तोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक उड़ गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं। तोते के गायब होने से परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। मिश्रा के अनुसार, परिवार के लोगों ने तोते के वापस मिलने तक व्रत रखने का फैसला किया है। उन्होंने एक पुजारी से भी संपर्क किया है। यदि तोता नहीं मिला तो सोमवार को परिवार की ओर से हवन कराने की तैयारी है। परिवार ने अपील की है कि किसी को ‘गोपि’ दिखाई दे तो उसे सुरक्षित रखने और परिवार तक पहुंचाने में मदद करें। सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।