फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP 150 Kanwariyas Begin 400 km Dak Kanwar Yatra to Trimbakeshwar Aim for 36-Hour Journey

MP: 36 घंटे में 400 किमी का सफर, 150 कांवड़िए बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए 'डाक कांवड़' लेकर रवाना

Sun, 09 Aug 2026 11:07 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 11:07 AM IST
सार

खरगोन के बमनाला से शनिवार को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। 150 से अधिक कांवड़िए करीब 400 किलोमीटर का सफर 36 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। यह यात्रा पिछले 14 वर्षों से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
MP 150 Kanwariyas Begin 400 km Dak Kanwar Yatra to Trimbakeshwar Aim for 36-Hour Journey
से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का अनूठा उत्साह शनिवार सुबह बमनाला में देखने को मिला। बमनाला से त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए डाक कांवड़ यात्रा रवाना हुई। करीब 150 से अधिक कांवड़िए इस यात्रा में शामिल हुए हैं। करीब 400 किलोमीटर का सफर कांवड़िए महज 36 घंटे में पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। यात्रा में करीब 30 बाइक सहित 40 वाहन भी शामिल हैं। सुबह यात्रा शुरू होते ही पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। भगवा ध्वज और कांवड़ के साथ युवाओं का जत्था शिवभक्ति में दौड़ते हुए त्र्यंबकेश्वर की ओर रवाना हुआ। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। रास्ते में कांवड़ियों के स्वागत की भी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


पिछले 14 वर्षों से निकाली जा रही यात्रा
बमनाला से त्र्यंबकेश्वर तक डाक कांवड़ यात्रा पिछले करीब 14 वर्षों से निकाली जा रही है। हरियाणा और बिहार की डाक कांवड़ यात्रा की तर्ज पर शुरू हुई यह यात्रा अब क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन चुकी है। यात्रा में शामिल कांवड़िए निर्धारित समय में त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे। डाक कांवड़ की खासियत यह है कि इसमें कांवड़िए निर्धारित समय में लंबी दूरी तय करते हैं। यात्रा के दौरान युवा अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे। अलग-अलग वाहनों के साथ कांवड़ियों की व्यवस्था की गई है, ताकि पूरे रास्ते यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे।
विज्ञापन


जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया गया
बमनाला से रवाना होने के बाद कांवड़ियों का जत्था खरगोन शहर की ओर भी पहुंचेगा। शहर में श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत किया गया। हरनामदासजी महाराज के अनुसार, डाक कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु इससे पहले तीन ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर चुके हैं। इस बार त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और जलाभिषेक का संकल्प लेकर कांवड़िए निकले हैं। युवाओं का कहना है कि लंबा सफर और समय की चुनौती के बावजूद भगवान शिव की भक्ति ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला 'गोपी' कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर

फैक्ट फाइल
  • 400 किमी का बमनाला से त्र्यंबकेश्वर तक सफर
  • 36 घंटे में यात्रा पूरी करने का लक्ष्य
  • 150 से अधिक कांवड़िए शामिल
  • 40 छोटे-बड़े वाहन यात्रा में शामिल
  • 14 साल से लगातार निकल रही डाक कांवड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed