फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Datia BJP eyes 2028 with district president appointment; names of Tiwari and Pironia under considerat

MP News: दतिया भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर 2028 का दांव, तिवारी-पिरोनिया के नाम पर मंथन

Sun, 09 Aug 2026 09:21 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 09 Aug 2026 09:21 AM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने जिला संगठन को भंग कर दिया है। अब संगठन में बदलाव की तैयारी के साथ नए जिलाध्यक्ष के लिए आशुतोष तिवारी और घनश्याम पिरोनिया के नाम चर्चा में हैं, लेकिन 2028 के टिकट और जातीय समीकरण को देखते हुए नामों पर मंथन जारी हैं। 

विज्ञापन
MP News: Datia BJP eyes 2028 with district president appointment; names of Tiwari and Pironia under considerat
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद दतिया भाजपा संगठन में बदलाव की कवायद तेज हो गई है। जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। प्रमुख रूप से आशुतोष तिवारी और पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम चर्चा में हैं। दोनों ही 2028 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष का फैसला संगठन में बदलाव के साथ 2028 के सियासी गणित के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के अंदर चर्चा है कि दतिया में अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को संगठन के महत्वपूर्ण पदों से दूर रखने की रणनीति है। उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी भंग करना इसी बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। हालांकि अभी तक जिले के किसी पदाधिकारी को निलंबित या पार्टी से बाहर नहीं किया गया है। इससे संकेत है कि पार्टी सामूहिक रूप से संगठन में बदलाव कर रही है। नए जिलाध्यक्ष के चयन में भी नरोत्तम मिश्रा विरोधी खेमे के चेहरे को प्राथमिकता मिलने की चर्चा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एम्स भोपाल के नए कार्यकारी निदेशक बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल
विज्ञापन


तिवारी के सामने जिलाध्यक्ष या 2028 की टिकट का सवाल
दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी को संगठन के करीबी और सक्रिय नेता के रूप में देखा जाता है। लेकिन उनके सामने 2028 की टिकट का सवाल भी है। यदि वह जिलाध्यक्ष बनते हैं तो अगले डेढ़ से दो साल संगठन खड़ा करने और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी और उसको लड़ने में निकल जाएंगे। इसके बाद विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में जिलाध्यक्ष रहते हुए खुद टिकट के दावेदार बने रहना उनके लिए आसान नहीं होगा। संगठन जिलाध्यक्ष से चुनाव जिताने की भी उम्मीद करता है। ऐसे में तिवारी के सामने जिलाध्यक्ष का पद और 2028 की विधानसभा टिकट में से एक चुनने जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP में आज से शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

पिरोनिया के सामने भी यही चुनौती
पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया के नाम पर भी  चर्चा है। वह भांडेर विधानसभा सीट से फिर टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष बनने पर उनके सामने भी 2028 की टिकट को लेकर यही चुनौती होगी। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है जो नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव से अलग संगठन को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक समीकरण भी साध सके। 


ये भी पढ़ें-  MP News: मेडिकल फैकल्टी इंटरव्यू में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

ब्राह्मण-दलित समीकरण अहम
आशुतोष तिवारी के नाम के साथ नरोत्तम के बाद ब्राह्मण और व्यापारी वर्ग के समीकरण को साधने की संभावना देखी जा रही है। वहीं घनश्याम पिरोनिया के जरिए दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश हो सकती है। उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत के बाद भाजपा के लिए दलित और अन्य पिछड़े वर्गों का समीकरण महत्वपूर्ण हो गया है। पार्टी 2028 से पहले इन सामाजिक समीकरणों को मजबूत करना चाहती है। दूसरी ओर, जिला अध्यक्ष पद से रघुवीर कुशवाह को हटाए जाने के बाद कुशवाह समाज का समीकरण भी चुनौती है। रघुवीर कुशवाह कह चुके है कि चुनाव से पहले इस्तीफा देने के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव में पूरी मेहनत से काम करने के बावजूद पार्टी की हार का ठीकरा अब उन पर फोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: 400 साल पुराना जल मॉडल फिर होगा जिंदा, बुरहानपुर में कुंडी भंडारा की वैज्ञानिक मैपिंग

कुशवाह समाज को साधना भी जरूरी
बता दें दतिया में करीब 35 हजार कुशवाह मतदाता बताए जाते हैं। ऐसे में पार्टी इस समाज को नाराज नहीं करना चाहेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र में कुशवाह समाज की नाराजगी को भी नरोत्तम मिश्रा की हार के कारणों में गिना गया था। इसके बाद ही रघुवीर कुशवाह को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

निकाय चुनाव से पहले संगठन खड़ा करना चुनौती
भाजपा ने पूरे जिले की संगठनात्मक संरचना भंग कर दी है। ऐसे में दतिया के साथ सेवढ़ा और भांडेर में भी संगठन अब सक्रिय नहीं है। अगले साल नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी नहीं चाहती कि संगठन में लंबे समय तक चलने वाली खींचतान का असर चुनाव पर पड़े। इसलिए जिलाध्यक्ष के चयन में जातीय समीकरण, गुटीय संतुलन, 2028 की टिकट और आगामी निकाय चुनाव, चारों पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed